मुंबई: कपूर परिवार अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है। अब रणबीर कपूर और उनकी माँ नीतू कपूर को गणपति बप्पा का विसर्जन करते हुए स्पॉट किया गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर गणपति पूजन कर रहे हैं। रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर को गणपति बप्पा का विसर्जन करते हुए देखा गया। इस वीडियो में नीतू और रणबीर गणपति पूजन कर रहे हैं और धूम-धाम से बप्पा को विदाई दे रहे हैं। लेकिन ये सिलसिला यहां ख़त्म नहीं होता है। अब कुछ लोग रणबीर कपूर को ट्रोल करने लग गए हैं।
वीडियो में अभिनेता भगवान गणेश की आरती करते हुए बप्पा की भक्ति में खोए हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन कुछ लोग रणबीर कपूर की इस भक्ति पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने अभिनेता को फटकार लगाते हुए लिखा, ये सब भक्ति से नहीं कर रहे है बल्कि आगे फिल्म का प्रमोशन की तैयारी में कर रहे हैं। वहीं, इस वीडियो में कुछ लोग पूजा के दौरान चप्पल-जूते पहने हुए भी नजर आ रहे हैं।
ब्रह्मस्त्र को देखने वालो के लिए खुशखबरी है। जी हाँ! राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर 16 सितंबर को ब्रह्मास्त्र की टिकट का दाम केवल 75 रुपए होगा। क्योंकि ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हो रही है, ऐसे में फैंस 16 सितंबर को यह फिल्म मात्र 75 रुपए में देख सकते हैं। अब आप ये फिल्म 75 रुपए में देख सकते हैं।
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहुत समय से बन रही इस मूवी को देखने का फैंस से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फैंस ने एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर करना स्टार्ट कर दिया था और पूछ रहे थे कि क्या शाहरूख के लुक का फर्स्ट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।
रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में, लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शामिल है। जिसमें श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। एक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन’ में जल्द आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में नजर आएंगे।
बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना