Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ब्रह्मास्त्र: बॉलीवुड की चमकी किस्मत, दूसरे दिन फिल्म ने कमाए 160 करोड़

ब्रह्मास्त्र: बॉलीवुड की चमकी किस्मत, दूसरे दिन फिल्म ने कमाए 160 करोड़

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं। फिल्म ने पहले दिन से ही कमाई के मामले में कई नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। शुक्रवार को रिलीज के दिन फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन लगभग 75 करोड़ था। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 85 […]

brahmastra
inkhbar News
  • Last Updated: September 11, 2022 17:03:20 IST

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं। फिल्म ने पहले दिन से ही कमाई के मामले में कई नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। शुक्रवार को रिलीज के दिन फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन लगभग 75 करोड़ था। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह दो दिनों में ही फिल्म का कुल कलेक्शन 160 करोड़ हो गया है।

बॉलीवुड की हिट अस्त्र बनी फिल्म

कोरोना महामारी के बाद यह पहली हिन्दी फिल्म है जो दो दिनों में ही कमाई के मामले इस स्तर तक पहुंची हो। इससे पहले भूलभुलैया-2 ने 266.88 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि यह फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन है।

410 करोड़ में बनी है फिल्म

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ब्रह्मास्त्र का बजट 410 करोड़ का है। ​​आपको बता दें, ब्रह्मास्त्र, रणबीर की पिछली 6 फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा का कलेक्शन किया है। जो हाल इन दिनों हिंदी सिनेमा का हो रखा है उस बीच ‘ब्रह्मास्त्र’ के कलेक्शन ने एक उम्मीद मेकर्स, स्टार्स और निर्देशकों के लिए जगाई है। पहले दिन ‘ब्रह्मास्त्र’ ने 37 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 75 करोड़ रुपये की कमाई की।

तीसरे दिन कमा सकती है 250 करोड़

आप देख सकते हैं फिल्म ने अपने दोनों दिनों में जबरदस्त कलेक्शन किया है। जहां पहले दिन फिल्म ने 75 करोड़ का कलेक्शन किया है वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 85 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म तीसरे दिन कितना कलेक्शन करेगी ? अनुमान लगाया जाए तो फिल्म तीसरे दिन लगभग 90 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। तो ऐसे में फिल्म रिलीज के तीसरे दिन 250 का कलेक्शन कर सकती है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना