Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ब्रह्मास्त्र: यश नहीं निभाएंगे देव का किरदार, करण जौहर ने किया खुलासा

ब्रह्मास्त्र: यश नहीं निभाएंगे देव का किरदार, करण जौहर ने किया खुलासा

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ का जल्द दूसरा पार्ट रिलीज होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ सुपरस्टार यश फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ में देव के किरदार में नजर आएंगे। खबरे आ रही थी कि मेकर्स ने दूसरे पार्ट के लिए यश को अप्रोच किया है। अब इसे लेकर फिल्म निर्देशक करण जौहर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 28, 2022 17:36:08 IST

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ का जल्द दूसरा पार्ट रिलीज होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ सुपरस्टार यश फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ में देव के किरदार में नजर आएंगे। खबरे आ रही थी कि मेकर्स ने दूसरे पार्ट के लिए यश को अप्रोच किया है। अब इसे लेकर फिल्म निर्देशक करण जौहर का रिएक्शन सामने आया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा ?

करण का रिएक्शन

ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट के लिए यश का नाम सामने आया है। हालांकि यश की तरफ से इसे लेकर कोई भी बयान नहीं आया है। इस खबर को सुनने के बाद करण ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। जब करण जौहर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा – ‘ये सब बकवास है। हमने ब्रह्मास्त्र के लिए किसी को अप्रोच नहीं किया है।’अब इसे लेकर इतना तो साफ है कि यश देव का किरदार नहीं निभा रहे हैं।

इन एक्टर्स को हुआ ऑफर

ख़बरों की मानें तो यश हर फिल्म में अपना 100 प्रतिशत देना चाहते हैं, जिसके लिए वह बहुत सोच-समझकर कदम बढ़ाना चाहते हैं। यश जानते हैं कि KGF 2 की सफलता के बाद से लोगों की उम्मीदें उनसे बहुत ज्यादा बढ़ गई है। अब यश उन्हें निराश नहीं करना चाहते हैं। यही वजह है कि वो अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा करने में समय लगा रहे हैं।

‘ब्रह्मास्त्र 2’ में देव के किरदार के लिए अब तक ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहरुख खान जैसे कई सेलेब्स का नाम पर चर्चा की गई है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है।

410 करोड़ में बनी है फिल्म

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ब्रह्मास्त्र का बजट 410 करोड़ का है। ​​इस फिल्म में रणबीर और आलिया साथ में पहली बार नजर आए। आपको बता दें, ब्रह्मास्त्र, रणबीर की पिछली 6 फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा का कलेक्शन किया है। जो हाल इन दिनों हिंदी सिनेमा का हो रखा है उस बीच ‘ब्रह्मास्त्र’ के कलेक्शन ने एक उम्मीद मेकर्स, स्टार्स और निर्देशकों के लिए जगाई है। पहले दिन ‘ब्रह्मास्त्र’ ने 37 करोड़ कमाए हैं। वहीं फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है।

 

भोपाल: क्लोरीन गैस लीक होने से दहशत, एक टन के सिलेंडर को पानी में डालकर किया गया ब्लॉक

T20 World Cup 2022: भारत ने नीदरलैंड्स को दिया 180 का लक्षय, कोहली और सुर्या के बल्ले ने किया धमाल