Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Breathe InTo The Shadows 2 : टीजर रिलीज, जहां खत्म हुई थी कहानी वहीं से होगी शुरू

Breathe InTo The Shadows 2 : टीजर रिलीज, जहां खत्म हुई थी कहानी वहीं से होगी शुरू

मुंबई: अभिषेक बच्चन और अमित साध एक बार फिर ओटीटी पर वापस लौट रहे हैं। ‘ब्रीद: इनटू द शैडो’ के पहले सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। आज यानी शुक्रवार को इसके दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज किया गया। ये वेब सीरीज साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इसमें अभिषेक एक साइकोलॉजिस्ट के किरदार में नजर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 21, 2022 19:10:25 IST

मुंबई: अभिषेक बच्चन और अमित साध एक बार फिर ओटीटी पर वापस लौट रहे हैं। ‘ब्रीद: इनटू द शैडो’ के पहले सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। आज यानी शुक्रवार को इसके दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज किया गया। ये वेब सीरीज साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इसमें अभिषेक एक साइकोलॉजिस्ट के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनका एक डार्कर साइड है।अमित साध ऑफिसर के रोल में केस को सुलझाते हुए दिखेंगे। इस केस में अभिषेक की पत्नी नित्या मेनन भी अहम भूमिका में है। 9 नवंबर 2022 को इस वेब सीरीज का प्रीमियर होगा।

शेयर किया वीडियो

अभिषेक बच्चन ने टीजर का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘परछाई और गहरी है। नया सीजन, 9 नवबंर।’ 27 सेकेंड के छोटे से टीजर की शुरुआत में पिछले सीजन की झलकियां नजर आई, जिसमें दिल्ली में रामलीला का सीन और हत्याएं जैसे चीजें शमिल हैं। स्क्रीन पर लिखा हुआ होता है, 4 लोग चले गए इसका संबंध पिछले सीजन में हुई 4 मर्डर से है। फिर लिखा आता है अभी ‘6 और होने हैं’, आगे अमित साध और नित्या मेनन स्क्रीन पर नजर आते हैं। इस टीजर से ये संकेत मिल रहे हैं कि वेब सीरीज की कहानी पिछले सीजन की एंडिंग से ही शुरू होगी।

वेब सीरीज की टीम

इस वेब सीरीज को अबुंतिया एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज के डायरेक्टर मयंक शर्मा है। आपको बता दें, ‘ब्रीद’ सीजन 2 की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में हुई है। सीरीज के अन्य कलाकारों की बात करे तो सैयामी खेर, इवाना कौर, अरशद सैयद, विक्रम तुली, प्रिया सग्गी और अभिजीत देशपांडे भी इसका मुख्या भाग है।

 

Himachal Election: कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

नए वैरिएंट का जल्द से जल्द पता लगाया जाए, स्वास्थ्य मंत्री ने हाईलेवल मीटिंग में अधिकारियों को दिए निर्देश

Tags