Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Cannes 2024: बेटी आराध्या संग कांस के लिए निकली ऐश्वर्या, हाथ में चोट लगी देखकर फैंस हुए चिंतित

Cannes 2024: बेटी आराध्या संग कांस के लिए निकली ऐश्वर्या, हाथ में चोट लगी देखकर फैंस हुए चिंतित

Cannes Film Festival 2024: कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड डीवा व पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन इस इवेंट में हिस्सा बनने के लिए कल निकल चुकी हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी नजर आईं। ऐश्वर्या को आराध्या बच्चन संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गय। मां-बेटी […]

ऐश्वर्या राय बच्चन
inkhbar News
  • Last Updated: May 16, 2024 09:35:24 IST

Cannes Film Festival 2024: कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड डीवा व पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन इस इवेंट में हिस्सा बनने के लिए कल निकल चुकी हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी नजर आईं। ऐश्वर्या को आराध्या बच्चन संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गय। मां-बेटी को साथ में देखकर फैंस भी खुश हो गए। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस के हाथ में लगी चोट को देखकर यूजर्स भी परेशान हो गए।

ऐश के हाथ में लगी चोट

दरअसल ऐश्वर्या बच्चन के दाएं हाथ में आर्म स्लिंग बंधी हुई थी। जिसे देखकर फैंस चिंतित हो गए हैं लेकिन दर्द के बावजूद ऐश्वर्या एयरपोर्ट पर मुस्कुराते हुए नजर आईं। कांस के लिए रवाना होते समय एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर अपने लुक से सबको दीवाना बना दिया। ब्लू कलर के लॉन्ग कोट और ब्लैक पैंट्स में ऐश्वर्या अजब की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आराध्या बच्चन ने व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लैक जॉगर्स पहन रखा था। दोनों मां-बेटी ने मिडिल पार्टेड ओपन हेयर्स रख रखा था। उनका एयरपोर्ट लुक काफी एलीगेंट लग रहा था। दूसरी तरफ आराध्या का बदला हुआ हेयरस्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

ऐश्वर्या को देखने के लिए फैंस बेताब

ऐश्वर्या और आराध्या को एयरपोर्ट पर देखकर पैप्स ने घेर लिया। उन्होंने भी पैप्स को निराश नहीं किया और पोज दिए। मां के साथ फ्रांस जाते हुए आराध्या बेहद खुश दिखाई दी। वो हंसते हुए पैप्स को बाय कह रही थी। वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या की पिछली रिलीज फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ थी। जिसमें उनकी खूबसूरती, लुक और एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा था। वहीं अब फैंस ऐश्वया के कांस लुक को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।

…तो इस वजह से शाहरुख खान के साथ IPL देखने नहीं आती जूही चावला

Cannes Film Festival 2024 में मेरिल स्ट्रीप ने बिखेरा अपना जलवा