Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • थैंक गॉड: अजय देवगन की फिल्म पर केस दर्ज, भगवान चित्रगुप्त का उड़ाया है मजाक

थैंक गॉड: अजय देवगन की फिल्म पर केस दर्ज, भगवान चित्रगुप्त का उड़ाया है मजाक

मुंबई: इन दिनों भगवान पर कम ही फ़िल्में बनाई जाती है, इसका कारण है लोगों की भावनाएं। काफी समय पहले काली का पोस्टर रिलीज किया गया था,जिस पर काफी बवाल भी मचा था। वहीं देखा जाता है ज्यादा लोग भगवान पर फिल्म बनाने से डरते हैं। अगर भगवान पर फिल्म बनती है तो उससे पहले […]

thank god
inkhbar News
  • Last Updated: September 25, 2022 16:55:04 IST

मुंबई: इन दिनों भगवान पर कम ही फ़िल्में बनाई जाती है, इसका कारण है लोगों की भावनाएं। काफी समय पहले काली का पोस्टर रिलीज किया गया था,जिस पर काफी बवाल भी मचा था। वहीं देखा जाता है ज्यादा लोग भगवान पर फिल्म बनाने से डरते हैं। अगर भगवान पर फिल्म बनती है तो उससे पहले उनके कथित भक्त कुछ अड़चन लगा देते हैं। अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘थैंक गॉड’ का हाल भी कुछ ऐसा ही हुआ है। फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त के किरदार में नजर आ रहे हैं। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार चित्रगुप्त किसी भी व्यक्ति के धरती पर किए पाप और पुण्यों का हिसाब करते हैं। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था।

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल काफी समय से फिल्म को लेकर जमकर विरोध हो रहा है, पर अब राजस्थान में कायस्थ समाज ने इसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। उनका कहना है कि थैंक गॉड फिल्म ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। साथ ही उनका कहना है कि ये फिल्म भगवान श्री चित्रगुप्त का अपमान करती है।

आपत्तिजनक सीन्स को हटाने की हुई मांग

कायस्थ महासभा के उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि ‘ट्रेलर में भगवान चित्रगुप्त को मॉर्डन ड्रेस में दिखाया गया है। साथ ही उनको लड़कियों के बीच दिखाया गया है। इससे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए फिल्म से ये सारे आपत्तिजनक सीन जरूर हटाए जाने चाहिए।

हिमांशु ने भी की शिकायत

उत्तरप्रदेश में रहने वाले हिमांशु श्रीवास्तव नाम के वकील ने जब ये ट्रेलर देखा तो उसके बाद उन्होंने जौनपुर कोर्ट में फिल्म बनाने वालों के खिलाफ केस दायर कर दिया।अपनी शिकायत में हिमांशु ने फिल्म के डायरेक्टर इन्द्र कुमार, एक्टर्स अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम लेते हुए उन पर आरोप लगाया है कि इन्होने फिल्म का ट्रेलर धर्म का मज़ाक उड़ाता है और इस ट्रेलर से धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाया गया है। हिमांशु का कहना है कि फिल्म में ऐसे चित्रण’ दिखाए गए हैं यानी भगवानों को मॉडर्न कपड़ों में दिखाया गया है। ट्रेलर में चित्रगुप्त बने अजय देवगन सूट-बूट पहने दिख रहे हैं। इसके ऊपर हिमांशु ने कहा कि वो ऐसे कपड़े पहनकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं आपको बता दें कोर्ट ने हिमांशु का स्टेटमेंट दर्ज करने के लिए 18 नवंबर की तारीख तय की है।

 

 

Pakistan Flood:बाढ़ से बेहाल पाकिस्तान, 1600 से ज्यादा मौत, आर्थिक संकट और भुखमरी के हालात

Pakistan’s flood: एंजेलिना जोली को मदद करते देख पाकिस्तानी अभिनेत्री का छलका दर्द