Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ‘सर्कस’ का टीजर हुआ रिलीज, ये होगी फिल्म की कहानी

‘सर्कस’ का टीजर हुआ रिलीज, ये होगी फिल्म की कहानी

मुंबई। बॉलीवुड में ‘सिम्बा’ जैसी एंटरटेनर फ़िल्म देने के बाद अब डायरेक्टर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह एक बार फिर से साथ काम कर रहे है। रणवीर काफ़ी समय से अपनी अपकमिंग नई फ़िल्म ‘सर्कस’ को लेकर चर्चा में हैं, जो की 25 दिसम्बर को रिलीज़ होगी। एक बार फिर बड़े पर्दे पर ये जोड़ी […]

cirkus
inkhbar News
  • Last Updated: November 28, 2022 21:49:45 IST

मुंबई। बॉलीवुड में ‘सिम्बा’ जैसी एंटरटेनर फ़िल्म देने के बाद अब डायरेक्टर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह एक बार फिर से साथ काम कर रहे है। रणवीर काफ़ी समय से अपनी अपकमिंग नई फ़िल्म ‘सर्कस’ को लेकर चर्चा में हैं, जो की 25 दिसम्बर को रिलीज़ होगी। एक बार फिर बड़े पर्दे पर ये जोड़ी दर्शकों के लिए कुछ अलग एंटरटेनर और कॉमेडी का पैकेज लेकर आ रहा है। लेकिन उनकी ये फ़िल्म बाक़ी फ़िल्मों से बेहद अलग होने वाली है। रोहित शेट्टी एक ऐसे डायरेक्टर है जो बॉलीवुड के उन चंद निर्देशकों में शामिल है, जिन को बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी माना जाता है। उनकी फ़िल्में टिकट विंडो पर रिकॉर्ड क़ायम करती रही हैं और सफलता की ऊंचाइयों को छूती रही है।

फिल्म की कहानी

इस फ़िल्म के टीजर की शुरुआत, संजय मिश्रा से होती है, जो यह बताते हैं कि सर्कस साठ के दशक की कहानी है। इसके आगे, सभी किरदार आज के समय में हुए बदलाव की तुलना पुराने दिनों से करते नज़र आए है, जब बच्चे गूगल से नहीं दादा-दादी से सवाल किया करते थे। उस वक़्त सोशल मीडिया नहीं हुआ करता था बल्कि लोग आपस में ज़्यादा खुश रहते थे। उस वक़्त बच्चे स्टोरी देखकर नहीं, लोरी सुनकर सोया करते थे। टीज़र में वरुण शर्मा और रणवीर सिंह डबल रोल में नज़र आ रहे है। इनके अलावा जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, मुकेश तिवारी, अश्विनी कालसेकर, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, व्रजेश हिरजे, टीकू तलसानिया भी नज़र आएंगे। फ़िल्म के टीजर की शुरुआत संजय मिश्रा से होती है, जो दर्शकों को बताते हैं कि सर्कस साठ के दशक की कहानी है।

एक्शन के बाद अब कॉमेडी का तड़का

रोहित शर्मा की पहले रिलीज कॉप ड्रामा सूर्यवंशी है, जो 2021 में दिवाली पर रिलीज हुई थी और काफ़ी सफलता भी बटोरी थी। सिम्बा के बाद रणवीर के साथ रोहित की सर्कस दूसरी फ़िल्म है, जो की कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ है। सिम्बा, रोहित के कॉप यूनिवर्स की दूसरी फ़िल्म है। इस बार हिन्दी सिनेमा का जो हाल है, उसे ट्रेंड को सर्कस मूवी से काफ़ी उम्मीदें है। रोहित की फ़िल्में सुपर हिट होती रही हैं। ऐसे में सर्कस को लेकर भी कयास लगाये जा रहे हैं कि फ़िल्म सफलता के परचम लहरा सकती है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी फ़िल्म की टक्कर मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फ़िल्म अवतार-द वे ऑफ वाटर से होगी, जो की मूवी के रिलीज़ होने के एक हफ्ता पहले 16 दिसम्बर को सिनेमाघरों में उतरेगी और आपको बता दे कि इस फ़िल्म से भी दर्शकों की काफ़ी उम्मीदें है।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल