Inkhabar

Cirkus पर आई भारी मुसीबत, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

मुंबई: साल 2022 की आखिरी बॉलीवुड फिल्म सर्कस आज रिलीज़ हो चुकी है। साल की पहली बड़ी रिलीज़ फिल्म संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ थी और अब आखिरी रिलीज़ रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ है। इस बार रोहित शेट्टी अपने कॉमेडी यूनिवर्स ‘गोलमाल’ सीरीज की अगली फिल्म ‘सर्कस’ लेकर हाजिर हुए […]

cirkus
inkhbar News
  • Last Updated: December 23, 2022 20:37:40 IST

मुंबई: साल 2022 की आखिरी बॉलीवुड फिल्म सर्कस आज रिलीज़ हो चुकी है। साल की पहली बड़ी रिलीज़ फिल्म संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ थी और अब आखिरी रिलीज़ रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ है। इस बार रोहित शेट्टी अपने कॉमेडी यूनिवर्स ‘गोलमाल’ सीरीज की अगली फिल्म ‘सर्कस’ लेकर हाजिर हुए हैं। हालांकि पहले रोहित, शाहरुख खान के साथ यह फिल्म बनाना चाह रहे थे। जहाँ फिल्म को दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं अब फिल्म खतरे में फंस गई है, जिसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन में पड़ने वाला है।

लीक हुई फिल्म

तमिलरॉकर्स-फिल्मीजिला जैसी साइट्स कई सालों से बॉलीवुड निर्माताओं का नुकसान करती आ रही है। ये साइट्स रिलीज डे पर ही फिल्मों को ऑनलाइन लीक करती है, जिसकी वजह से दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने नहीं जाते हैं। दर्शक घर बैठे आराम से एक क्लिक पर फिल्म के मुफ्त में मजे लेते हैं, जिस कारण फिल्मों को टिकट नहीं बिकते। रोहित शेट्टी की सर्कस भी इंटरनेट पर लीक हो गई है, जिस कारण माना जा रहा है कि लोग इसे घर बैठकर ही देख लेंगे और सिनेमाघर नहीं जाएंगे। अब इसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ेगा।

सर्कस की कहानी

फिल्म की कहानी दो जुड़वां भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों भाइयों को डॉक्टर अलग-अलग परिवारों को सौंप देते है। डॉक्टर ये साबित करना चाहता है कि इंसान का स्वाभाव खून से नहीं बल्कि परवरिश पर निर्भर करते हैं। एक भाई सर्कस वालों के पास जाता है तो दूसरा आम परिवार में जाता है। सर्कस में गए भाई को एक बार करेंट लग जाता है, जिससे उसका नाम इलेक्ट्रिक मैन पड़ जाता है। वहीं आम परिवार के साथ रहने वाले रॉय को भी करेंट लग जाता है। दोनों कैसे मिलते हैं और सच्चाई का खुलासा कैसे होगा। फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव