Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पति रणवीर के साथ वोट डालने पहुंची दीपिका, बेबी बंप के साथ पहली बार आई नजर

पति रणवीर के साथ वोट डालने पहुंची दीपिका, बेबी बंप के साथ पहली बार आई नजर

Loksabha Election 5th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में आज यानी 20 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। महाराष्ट्र के मुंबई में भी मतदान हो रहा है जहां वोट डालने के लिए सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने […]

दीपिका पादुकोण
inkhbar News
  • Last Updated: May 20, 2024 16:03:57 IST

Loksabha Election 5th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में आज यानी 20 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। महाराष्ट्र के मुंबई में भी मतदान हो रहा है जहां वोट डालने के लिए सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ वोट डालने पहुंची।

पहली बार बेबी बंप के साथ दिखी दीपिका

दीपिका पादुकोण इस दौरान पहली बार बेबी बंप के साथ नजर आई। दीपिका और रणवीर ने व्हाइट कलर के कपड़े पहन रखे थे। दीपिका इस दौरान अपने बंप पर हाथ रखी हुई नजर आईं। उनका चेहरा काफी ग्लो कर रहा था। वहीं पति रणवीर सिंह अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का ख्याल रखते हुए नजर आए। रणवीर पूरे समय पत्नी को भीड़ से बचाते हुए दिखे। उनका केयरिंग नेचर लोगों को काफी पसंद आया।

कई सितारों ने कास्ट किया वोट

लोकसभा चुनाव को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना फर्ज निभाते हुए नजर आये। सुबह 7 बजे से लेकर अब तक कई सितारों ने वोट डाला है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहली बार वोट डालने पहुंचे। इसके अलावा धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, सुनील शेट्‌टी, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, जाह्नवी कपूर, करीना कपूर, ऋतिक रोशन समेत कई एक्टर्स वोट डालते हुए देखे गए।

 

यामी गौतम के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म