Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रेड कारपेट पर दीपिका पादुकोण ने नहीं दिखाए जलवे, जूरी बनकर पहुंची फ्रांस

रेड कारपेट पर दीपिका पादुकोण ने नहीं दिखाए जलवे, जूरी बनकर पहुंची फ्रांस

मुंबई, दीपिका 2017 में कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही थी। हालांकि वह इस बार रेड कार्पेट पर अपना जलवा नहीं बिखेरेंगी बल्कि वह जूरी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। बता दें कांस फिल्म फेस्टिवल के 75वें संस्करण का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फ्रांस पहुंच चुकी हैं। इस बार दीपिका रेड […]

Cannes film festival 2022
inkhbar News
  • Last Updated: May 16, 2022 22:36:27 IST

मुंबई, दीपिका 2017 में कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही थी। हालांकि वह इस बार रेड कार्पेट पर अपना जलवा नहीं बिखेरेंगी बल्कि वह जूरी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। बता दें कांस फिल्म फेस्टिवल के 75वें संस्करण का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फ्रांस पहुंच चुकी हैं। इस बार दीपिका रेड कार्पेट अपना जलवा नहीं बिखेरेंगी बल्कि वह जूरी की भूमिका निभाती नजर आएँगी। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमे उन्होंने 17 मई से 28 मई तक चलने वाले फिल्म समारोह में पहुंचने की जानकारी अपने फैंस को दी हैं।

इंस्टाग्राम पर दीपिका ने शेयर किया वीडियो

दीपिका पादुकोण का एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में अभिनेत्री ने एयरपोर्ट पर पहुंचने और आगे क्या करना हैं इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। साथ ही वीडियो में उनका ग्लैमर खूब नजर आ रहा हैं। वीडियो में दीपिक ने सफेद टी-शर्ट और नीली जैकेट के साथ नीली डेनिम जींस पहनी हैं और अपने नो-मेकअप लुक को दिखाया हैं। एक्ट्रेस ने ग्लासेस और ब्राउन कलर के हैंडबैग के साथ अपना लुक पूरा किया है। वीडियो में जब दीपिका से उनकी फ्लाइट के बारे में पूछा गया तो वह कहती हैं कि एलए से 11 घंटे की फ्लाइट बहुत बढ़िया रही और मैं पूरे समय सिर्फ सोती रही हूँ। साथ ही वीडियो में फ्रांस की एक झलक देखने को मिली है। साथ ही दीपिका यह भी तय करती हैं कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए, खाना चाहिए या सोना चाहिए।

कांस फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जूरी की भूमिका निभाएंगी। दीपिका के अलावा जूरी में पांच पुरुष और चार महिलाएं हैं, जो इस साल के पाल्मे डी’ओर के विजेता को चुनेंगे का कार्य करेंगे.

 

एससीओ की आतंकवाद के मुद्दे पर आज अहम बैठक, भारत के अलावा पाकिस्तान चीन और रूस भी लेंगे हिस्सा