Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ‘कॉफी विद करण 8’ के पहले गेस्ट होंगे दीपिका-रनवीर, सामने आया प्रोमो वीडियो

‘कॉफी विद करण 8’ के पहले गेस्ट होंगे दीपिका-रनवीर, सामने आया प्रोमो वीडियो

नई दिल्ली। कॉफी विद करण का आठवां सीजन जल्द आने वाला है। हाल ही में इस शो का प्रोमो वीडियो सामने आया था, जिसके बाद से इसकी चर्चा चल रही है। चैट शो के पहले एपिसोड के कुछ झलक का वीडियो भी आ चुका है। इसमें करण जौहर के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह […]

cofee with karan
inkhbar News
  • Last Updated: October 22, 2023 22:10:05 IST

नई दिल्ली। कॉफी विद करण का आठवां सीजन जल्द आने वाला है। हाल ही में इस शो का प्रोमो वीडियो सामने आया था, जिसके बाद से इसकी चर्चा चल रही है। चैट शो के पहले एपिसोड के कुछ झलक का वीडियो भी आ चुका है। इसमें करण जौहर के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। शो 26 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगा।

शो पर पहली बार एक साथ आए

दीपिका और रणवीर करण के इस शो पर पहली बार एक साथ आ रहे हैं। हालांकि दोनों पहले भी शो पर आ चुके हैं पर कभी एक साथ नहीं आए। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है की रणवीर और दीपिका ने ब्लैक ऑउटफिट पहना हुआ है।

रणवीर ने कहा करण को ठरकी

रणवीर-दीपिका जब सेम कलर का ऑउटफिट पहने शो पर आए तो कारन जौहर ने उन्हें ‘स्मोकिंग हॉट’ कहा। जवाब में मजाकिया अंदाज में रणवीर में भी करण को ‘थैंक्स ठरकी अंकल’ कह डाला।

मजाकिया अंदाज में दिखा कपल

करन ने फिर हाल ही में आयी रणवीर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर बात करते हुए पूछा कि क्या दीपिका फिल्म के रणवीर के किरदार रॉकी रंधावा को डेट करेंगी। इस पर दीपिका ने कहा कि मैंने रॉकी रंधावा से शादी की है।

ऋतिक के साथ बेस्ट केमिस्ट्री- दीपिका

रैपिड फायर में जब करण ने दीपिका से पूछा की रणवीर के अलावा उनकी किसके साथ बेस्ट केमिस्ट्री है। जवाब में दीपिका ने ऋतिक रोशन का नाम लिया और कहा की ये केमिस्ट्री सबको देखने को मिलने वाली है। बता दें कि 25 जनवरी को रिलीज हो रही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में दीपिका और ऋतिक की जोड़ी दिखने वाली है।

‘कॉफी विद करण 8’ की ये रही गेस्ट लिस्ट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा करण के इस शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे। इसके अलावा शो के गेस्ट होंगे- आलिया भट्ट, करीना कपूर, सुहाना खान, खुशी कपूर और आर्यन। कुछ और सेलेब्स भी करेंगे शो में शिरकत।