Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Mohit Raina Wedding: साल के पहले दिन ही देवों के देव महादेव एक्टर ‘मोहित रैना’ ने की शादी

Mohit Raina Wedding: साल के पहले दिन ही देवों के देव महादेव एक्टर ‘मोहित रैना’ ने की शादी

Mohit Raina Wedding नई दिल्ली: मोहित रैना मशहूर कलाकारों में से एक है। मोहित रैना ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुके है. ये माइथोलॉजी की भूमिका को अदा कर चुके है। ‘देवों के देव महादेव’ में भगवन शंकर का किरदार निभाया था। महादेव का किरदार निभाने के बाद से मोहित हर […]

Mohit Raina Marriage
inkhbar News
  • Last Updated: January 2, 2022 10:38:41 IST

Mohit Raina Wedding

नई दिल्ली: मोहित रैना मशहूर कलाकारों में से एक है। मोहित रैना ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुके है. ये माइथोलॉजी की भूमिका को अदा कर चुके है। ‘देवों के देव महादेव’ में भगवन शंकर का किरदार निभाया था। महादेव का किरदार निभाने के बाद से मोहित हर घर में मशहूर हो गए। उन्होंने नए साल पर इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो पोस्ट कर के अपने फेन्स को दिया बड़ा सरप्राइज।

मोहित रैना ने की सीक्रेट शादी

‘देवों के देव महादेव’ से मशहूर हुए मोहित रैना ने सीक्रेट मैरिज कर ली। मोहित रैना ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर की. उन्होंने अपने फेन्स को दिया सरप्राइज। मोहित ने अपनी पत्नी अदिति संग 7 फेरे लिए। फोटो के कैप्शन में लिखते हुए कहे- प्यार अपनी मंजिल पाने के लिए कोई रुकावटें नहीं देखता, यह परेशानी को पार कर लेता है, सारी चाहरदीवारियों को फांद लेता है, दीवारों को भेद लेता है और उम्मीदों से भरा होता है। हम दोनों को अपना प्यार और आशीर्वाद दे।

मोहित रैना इन सीरियल्स में काम कर चुके है।

मोहित रैना ने अंतरिक्ष, डॉन मुथु स्वामी, ‘देवों के देव महादेव’, महाभारत जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। उनको अभी शिद्दत मूवी में देखा जा चुका है। जिसके पहले उन्होंने चेहरा (2009) में अभिनय किया था। 2019 में उन्होंने एक्शन थ्रिलर फिल्‍म उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक के साथ बॉलीवुड में पदार्पण किया।

फेन्स ने नए शादी शुदा जोड़े को दिया ढेर सारा प्यार साथ ही आशीर्वाद

मोहित सफेद शेरवानी और वाइट पगड़ी लगाए हैं। वहीं पत्नी अदिति भी काफीसुन्दर दिख रही हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर फैन्स ने बधाई दी है। मृणाल ठाकुर, करण जौहर, दीया मिर्जा सहित फैन्स के भी कॉमेंट आये। एक यूजर ने हर-हर महादेव लिखा है। एक और ने लिखा है, शिव पार्वती। एक और फॉलोअर ने कॉमेंट किया है, उरी के सारे कलाकारों की शादी हो गई।

पहले मौनी रॉय के साथ रिश्ते में के थे

मोहित रैना ने टीवी सीरियल देवों के देव महादेव से काफी लोगों के बीच काफी मशहूर हुए। वहीं उरी द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी में भी उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी। हाल ही में मोहित रैना डायरीज 26/11 में नजर आए थे। मोहित रैना और उनकी को-स्टार अभिनेत्री मौनी रॉय के साथ रिलेशनशिप बहुत सुर्खियों में रह चुका है। मौनी ने देवों के देव में सती के किरदार में नजर आई थी. हालांकि दोनों ने रिलेशनशिप के बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा। 2018 के एक इंटरव्यू में मोहित ने मौनी के साथ रिलेशनशिप की खबरों से ख़ारिज कर दिया था। हम दोनों बहुत अच्छी दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें:

Madhya Pradesh: इंदौर में नकली नंबर प्लेट की बाइक पर घूमना सारा अली खान और विक्की कौशल को पड़ गया महंगा

Priyanka Gandhi Interest In UP Amethi Seat : यूपी की अमेठी सीट पर प्रियंका गांधी की दिलचस्पी, राहुल-प्रियंका की पदयात्रा में उमड़ी भीड़ से मिली संजीवनी