Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • 20 साल बाद धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का टूटा रिश्ता, कोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी

20 साल बाद धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का टूटा रिश्ता, कोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी आधिकारिक रूप से रिश्ता टूट चुका है। हाल ही में ऐश्वर्या अदालत में पेश हुईं, जिसके बाद 27 नवंबर को फाइनल डिक्री जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

Dhanush aishwarya Rajinikanth divorce, South Industry
inkhbar News
  • Last Updated: November 27, 2024 22:07:14 IST

नई दिल्ली: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी आधिकारिक रूप से रिश्ता टूट चुका है। 20 साल के रिश्ते को खत्म करते हुए कपल ने तलाक ले लिया है। चेन्नई के फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, अदालत ने तलाक का अंतिम आदेश जारी करते हुए कहा कि दोनों ने स्पष्ट किया है कि वे एक साथ नहीं रह सकते।

अदालत में हुई सुनवाई

तलाक के इस मामले में अब तक तीन बार सुनवाई हो चुकी थी, लेकिन धनुष और ऐश्वर्या किसी भी सुनवाई में शामिल नहीं हुए। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या अदालत में पेश हुईं, जिसके बाद 27 नवंबर को फाइनल डिक्री जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

Dhanush and Aishwarya

कब से अलग रह रहा कपल

धनुष और ऐश्वर्या ने 2004 में शादी की थी। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम लिंगा और यात्रा है। जनवरी 2022 में धनुष ने ऐश्वर्या से अलग होने का ऐलान किया था। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि दोस्तों, कपल्स, पेरेंट्स और वेल विशर्स के तौर पर हमने 18 साल का खूबसूरत सफर तय किया। अब हम ऐसी स्थिति में हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हो गए हैं।

तलाक के बाद आगे क्या

धनुष और ऐश्वर्या का तलाक फिल्म इंडस्ट्री के हॉट केसेस में से एक है। बता दें जहां एक ओर धनुष अपने करियर और कानूनी मामलों में व्यस्त हैं. वहीं ऐश्वर्या भी अपने प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि इस खबर के बाद फैंस को बहुत दुख पहुंचा है, लेकिन इसके बावजूद फैंस दोनों को आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: नागा चैतन्य के बाद अब छोटे भाई अखिल की हुई सगाई, जानें कौन है जैनब रावदजी?