Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Hema Malini: पहली मुलाकात में ही ड्रीम गर्ल को दिल दे बैठे थे धर्मेद्र, दोनों को करना पड़ा धर्म परिवर्तन

Hema Malini: पहली मुलाकात में ही ड्रीम गर्ल को दिल दे बैठे थे धर्मेद्र, दोनों को करना पड़ा धर्म परिवर्तन

मुंबई। बॉलीवुड जगत की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी का आज 75वां जन्मदिन। इन्होंने फिल्म इंड्रस्टी में एक चाइल्ड एक्टर के रूप में कदम रखा था। इन्होंने 14 साल की छोटी उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। आसान नहीं था शादी करना हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल आज […]

Hema Malini Birthday
inkhbar News
  • Last Updated: October 16, 2022 10:30:52 IST

मुंबई। बॉलीवुड जगत की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी का आज 75वां जन्मदिन। इन्होंने फिल्म इंड्रस्टी में एक चाइल्ड एक्टर के रूप में कदम रखा था। इन्होंने 14 साल की छोटी उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

आसान नहीं था शादी करना

हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल आज पूरे 75 वर्ष की हो गई हैं। बॉलीवुड की महिला सुपरस्टार हेमा मालिनी फिल्मी दुनिया में अपने शानदार काम के अलावा धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते के लिए पहचानी जाती हैं। बता दें कि फिल्मी दुनिया के दोनों कलाकारों ने साल 1980 में एक दुसरे से रचाई थी। लेकिन ये इतना भी आसान नहीं था, एक-दूसरे के साथ वैवाहिक जीवन बिताने के लिए दोनों को खूब पापड़ बेलने पड़े थे।

हेमा को पहली बार देख धर्मेंद ने ये कहा

ड्रीम गर्ल और धर्मेंद्र की पहली मुलाकात एक फिल्म प्रीमियर के दौरान हुई थी। इस बारे में हेमा मालिनी ने अपने बायोग्राफी ‘हेमा मालिनी बियोंड द ड्रीम गर्ल’ में बताया है। इस बायोग्राफी के अनुसार हेमा मालिनी की एक फिल्म रिलीज होने वाली थी, जिसके कारण फिल्म के प्रीमियर के इंटरवल के दौरान इनको स्टेज पर बुलाया गया। धर्मेंद ने हेमा को यहां पर पहली बार देखा और अपना दिल दे बैठे। हेमा को देखते हुए उन्होंने पंजाबी में कहा था कि, ‘कुड़ी बड़ी चंगी है।’

धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी है हेमा

बता दें कि हेमा मालिनी और धर्मेद्र को एक दूसरे से शादी करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े। धर्मेंद्र की पहले एक शादी प्रकाश कौर से हो चुकी थी, जिससे उनको बच्चे भी थे। इस कारण वो हेमा से दूसरी शादी नहीं कर सकते थे और प्रकाश कौर को तलाक भी नहीं देना चाहते थे। इसी कारण धर्मेंद को अपना धर्म बदलना पड़ा था। उन्होंने इस्लाम अपनाकर अपना नाम दिलावर खान और हेमा ने अपना नाम आयशा बी आर चक्रवर्ती रख लिया। धर्म परिवर्तन के बाद दोनों ने अपना निकाह साल 1980 में कर लिया।