Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • DID Super Mom SSR Tribute: प्रतियोगी ने दी सुशांत को श्रद्धांजलि, भावुक हुई अंकिता लोखंडे

DID Super Mom SSR Tribute: प्रतियोगी ने दी सुशांत को श्रद्धांजलि, भावुक हुई अंकिता लोखंडे

मुंबई: 2 साल पहले 14 जून 2020 को सुशांत सिंह का 34 साल की उम्र में निधन हुआ था। वे मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। देश की तीन बड़ी एजेंसी CBI, NCB और ED सुशांत डेथ केस में इन्वॉल्व्ड हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है […]

ssr tribute
inkhbar News
  • Last Updated: September 1, 2022 20:09:48 IST

मुंबई: 2 साल पहले 14 जून 2020 को सुशांत सिंह का 34 साल की उम्र में निधन हुआ था। वे मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। देश की तीन बड़ी एजेंसी CBI, NCB और ED सुशांत डेथ केस में इन्वॉल्व्ड हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि एक्टर की मौत कैसे हुई। अब डांस इंडिया डांस की एक प्रतियोगी ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ पवित्र रिश्ता में काम कर चुकी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी मौजूद थी। वह शानदार परफॉर्मेंस देखकर भावुक हो गई और उनकी आंखों में आंसू थे।

सुशांत को किया याद

गौरतलब है कि डांस इंडिया डांस सुपर मॉम के आगामी एपिसोड में सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे और उषा नाडकर्णी के बीच के रिश्ते को दिखाया जाएगा। दोनों इस समय शो में गेस्ट बनकर पहुंचे हैं। शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें एक प्रतियोगी सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देती नजर आती है। इस अवसर पर अंकिता लोखंडे के आंसू निकल पड़ते हैं और वो रोने लगती है।

ज़ी टीवी ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें प्रतियोगी फिल्म लक्ष्य के गाने ‘कितनी बातें पर डांस करते हुए नजर आता है। अंकिता लोखंडे कहती है, ‘वह बहुत करीबी दोस्त था, सब कुछ था और वो जहां भी है, बहुत खुश हैl भगवान उसका भला करेंl’ ज़ी टीवी के वीडियो पर फैंस खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

पवित्र रिश्ता से बढ़ी थी नजदीकियां

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत टीवी के लोकप्रिय कपल में से एक थे। दोनों ने पवित्र रिश्ता के लिए सन 2009 में प्रोमो शूट किया था। इसके बाद दोनों 6 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट भी किया। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता ने पिछले वर्ष विकी जैन से शादी की।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना