मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस 18 के खत्म होने के बाद भी इसके कंटेस्टेंट सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में शो के दो चर्चित कंटेस्टेंट रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी के बीच होटल में हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसी के साथ लोग इस वीडियो की आलोचना करने लगे है और इस वीडियो को जूठा ठहरा रहे है.
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों की कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक आ गई। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
“यहां से थप्पड़ मारता हुआ रोड तक लेकर जाऊंगा”, रजत दलाल ने दिग्विजय राठी संग की गाली-गलौज.#RajatDalal #DigvijayRathee #viralvideo #InKhabar #LatestNews pic.twitter.com/2hp3BQkFMB
— InKhabar (@Inkhabar) March 5, 2025
इस विवाद के बाद दिग्विजय सिंह राठी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि अब झगड़ा पूरी तरह सुलझ गया है और दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि यह झगड़ा सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट था। कुछ फैन्स का कहना है कि हाल ही में नकली लड़ाइयों का ट्रेंड बढ़ रहा है, जहां सेलेब्रिटी जानबूझकर विवाद खड़ा कर सोशल मीडिया पर चर्चा में आने की कोशिश करते हैं। इसी तर्क के साथ इस झगड़े को भी नकली ठहराया जा रहा है.
बिग बॉस 18 के दौरान भी रजत और दिग्विजय के बीच कई बार टकराव हुआ था। अब शो खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच बहस और झगड़े जारी हैं, जिससे इनकी अनबन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।
ये भी पढ़ें: फेमस सिंगर Kalpana Raghavendra ने खाई नींद की गोलियां, उठाया आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम