Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • दिल बेचारा: किजी और मैनी की दोस्ती को हुए 2 साल, सुशांत को आज भी याद करती है संजना

दिल बेचारा: किजी और मैनी की दोस्ती को हुए 2 साल, सुशांत को आज भी याद करती है संजना

मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ को आज पूरे 2 साल हो चुके हैं। यह फिल्म सुशांत की आखिरी फिल्म थी, जो उनके निधन के करीब 2 महीने बाद रिलीज की गई थी। अब हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना सांघी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की […]

dil bechara
inkhbar News
  • Last Updated: July 24, 2022 20:57:05 IST

मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ को आज पूरे 2 साल हो चुके हैं। यह फिल्म सुशांत की आखिरी फिल्म थी, जो उनके निधन के करीब 2 महीने बाद रिलीज की गई थी। अब हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना सांघी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में फिल्म की छोटी सी झलक नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को पसंद करने के लिए फैंस को धन्यवाद कहा।

सुशांत को याद करती है संजना

संजना वीडियो के कैप्शन में लिखती है, ‘किजी और मैनी की जादूई दुनिया को 2 साल पूरे हो गए और ये अनंत समय तक चलेगी। आप सभी के इतने प्यार के लिए धन्यवाद। किजी बसु ने खुलकर जीने का तरीका हम सबको हमेशा के लिए सिखा दिया। मुझे तुम्हारी याद आती है मैनी।’ वहीं इस पोस्ट को देखकर सुशांत के फैंस इमोशनल हो गए हैं।

‘दिल बेचारा’ से मिली थी पहचान

फिल्म ‘रॉकस्टार’, ‘हिंदी मीडियम’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स निभा चुकी है। लेकिन संजना को ‘दिल बेचारा’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में अपने एक्टिंग स्किल्स को दिखाने का अवसर मिला था। इसके अलावा अभिनेत्री शॉर्ट फिल्म ‘उलझे हुए’ में भी नजर आई थी।

2 साल पहले 14 जून 2020 को सुशांत सिंह का 34 साल की उम्र में निधन हुआ था। वे मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। देश की तीन बड़ी एजेंसी CBI, NCB और ED सुशांत डेथ केस में इन्वॉल्व्ड हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि एक्टर की मौत कैसे हुई।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण