Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • 12th Fail Collection Day 1:बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाई विक्रांत मेसी की ’12वीं फेल’ , ‘तेजस’ के साथ मुकाबला

12th Fail Collection Day 1:बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाई विक्रांत मेसी की ’12वीं फेल’ , ‘तेजस’ के साथ मुकाबला

नई दिल्लीः विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 12वीं फेल सच्ची घटना पर आधारित कहानी है। विक्रांत मेसी लीड एक्टर के बतौर फिल्म में नजर आए हैं। वह अपनी एक्टिंग के लिए लोगों के बीच पहले से ही फेमस हैं। 12वीं फेल फिल्म में उनका कितना जादू चल पाया ये तो पहले दिन […]

12th Fail Collection Day 1
inkhbar News
  • Last Updated: October 28, 2023 13:26:16 IST

नई दिल्लीः विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 12वीं फेल सच्ची घटना पर आधारित कहानी है। विक्रांत मेसी लीड एक्टर के बतौर फिल्म में नजर आए हैं। वह अपनी एक्टिंग के लिए लोगों के बीच पहले से ही फेमस हैं। 12वीं फेल फिल्म में उनका कितना जादू चल पाया ये तो पहले दिन के आंकड़ों से ही पता लगेगा। विक्रांत की ये फिल्म कंगना रनौत की तेजस के साथ रिलीज हुई है। अक्टूबर महीने के आखिरी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में ‘तेजस’ और ’12वीं फेल’ रिलीज हुई। विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी ’12वीं फेल’ ने पोस्टर्स और ट्रेलर से लोगों को काफी आकर्षित किया। लेकिन क्या ओपनिंग डे पर भी फिल्म वही कमाल दिखा पाई, इसके लिए पढ़िये ये रिपोर्ट।

12th Fail Box Office Collection Day 1 - Filmy Collection

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी ’12वीं फेल’ ने पोस्टर्स और ट्रेलर से लोगों को काफी आकर्षित किया। लेकिन क्या ओपनिंग डे पर भी फिल्म वही कमाल दिखा पाई ’12वीं फेल’ को 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने एक करोड़ तक की कमाई की है। विक्रांत मेसी ने अपने रोल के लिए कड़ी मेहनत की थी। कहा जाता है कि उन्होंने कई महीने गांव में रहकर कड़ी मेहनत की थी। लेकिन फिल्म के आंकड़े देखकर लगता है कि कहानी दर्शकों को कुछ खास पसन्द नहीं आई।

कंगना की ‘तेजस’ से मुकाबला

अगर ,विक्रांत मेसी की फिल्म का मुकाबला कंगना रनोट की ‘तेजस’ से करें, तो फिल्म इसके मुकाबले थोड़ा ही कम कमा सकी। तेजस का ओपनिंग कलेक्शन 1.75 करोड़ तक है। यानी ’12वीं फेल’ कंगना की फिल्म से बहुत ज्यादा पीछे नहीं रही है।

Tiger 3: फिल्म टाइगर 3 को मिला यूए सर्टिफिकेट, देखे रनटाइम भी आया सामने

Tags