Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि घर वाले बना रहे हैं मां बनने का प्रेशर

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि घर वाले बना रहे हैं मां बनने का प्रेशर

नई दिल्ली: दिव्यांका त्रिपाठी दहिया टीवी की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। दिव्यांका को शो बनू मैं तेरी दुल्हन और ये है मोहब्बतें से काफी नेम-फेम मिला। दिव्यांका की प्रोफेशनल लाइफ/ करियर जर्नी काफी सक्सेसफुल रही है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी एक्टर विवेक दहिया के साथ हुई थी।बता दें कि(Divyanka […]

Divyanka Tripathi
inkhbar News
  • Last Updated: February 13, 2024 21:18:39 IST

नई दिल्ली: दिव्यांका त्रिपाठी दहिया टीवी की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। दिव्यांका को शो बनू मैं तेरी दुल्हन और ये है मोहब्बतें से काफी नेम-फेम मिला। दिव्यांका की प्रोफेशनल लाइफ/ करियर जर्नी काफी सक्सेसफुल रही है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी एक्टर विवेक दहिया के साथ हुई थी।बता दें कि(Divyanka Tripathi) विवेक दहिया और दिव्यांका की शादी को 7 साल हो चुके हैं।

हालांकि, अब एक्ट्रेस ने बेबी प्लानिंग को लेकर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा(Divyanka Tripathi) है कि अब फैमिली की तरफ से बच्चे को लेकर प्रेशर बन रहा हैं। बता दें कि दिव्यांका इसे पॉजिटिव तरीके से ले रही हैं और अपनी लाइफ को काफी अच्छे से एंजॉय कर रही हैं।

क्या कहा दिव्यांका ने?

दरअसल, मां बनने को लेकर दिव्यांका ने कहा कि अभी तक तो उन्हें कोई परेशान नहीं कर रहा था। लेकिन इस बीच ये काफी ज्यादा हो गया है। ये सब पिछले साल तक तो बिल्कुल भी नहीं था। थोड़े दिनों पहले तक फैंस भी चुप बैठे थे और पेरेंट्स भी चुप बैठे थे। लेकिन अब अचानक से पेरेंट्स की तरफ से पोकिंग हो रही हैं। उन लोगों का कहना है कि बहुत हो गए मजे, शादी के 7 साल हो गए हैं, अब टाइम हो गया है और हम लोग मजे ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम इससे निगेटिवली इफेक्ट नहीं हो रहे हैं और अभी तो बिल्कुल भी नहीं होने वाला है, क्योंकि इस समय मैंने एक शो साइन किया है पर जब इसको होना होगा तो हो ही जायेगा। लेकिन हां, हमारी तरफ से बिल्कुल नहीं है।

जानकारी दे दें कि विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की शादी भोपाल में ग्रैंड सेरेमनी में 2016 में हुई थी। दोनों की मुलाकात शो ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी और दिव्यांका इस शो में लीड रोल में थीं। इस शो में विवेक साइड रोल प्ले करते दिखे थे।

अदृश्यम में आएंगी नजर

बता दें कि दिव्यांका शो अदृश्यम में नजर आने वाली हैं। इस शो में वो अंडरकवर ऑफिसर के रोल में हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर विवेक से बातचीत करती हैं और वो हमेशा से कहती थी कि मुझे अंडरकवर ऑफिसर का रोल प्ले करना था।

ALSO READ: