Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्या डॉन 3 में नजर आएंगे शाहरुख खान? फैंस कर रहे हैं इंतजार

क्या डॉन 3 में नजर आएंगे शाहरुख खान? फैंस कर रहे हैं इंतजार

मुंबई : फिल्म ‘डॉन 3‘ पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में हैं। हाल ही में फरहान अख्तर की एक तस्वीर को निर्माता रितेश सिधवानी ने शेयर की। उन्होंने बताया कि वह एक लेखक के तौर पर जुट गए हैं। बस फिर क्या था अब फैन्स ने अटकने लगाना शुरू कर दिया […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 20, 2022 20:48:51 IST

मुंबई : फिल्म ‘डॉन 3‘ पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में हैं। हाल ही में फरहान अख्तर की एक तस्वीर को निर्माता रितेश सिधवानी ने शेयर की। उन्होंने बताया कि वह एक लेखक के तौर पर जुट गए हैं। बस फिर क्या था अब फैन्स ने अटकने लगाना शुरू कर दिया हैं कि फरहान ‘डॉन 3‘ पर काम कर रहे है शाहरुख खान के फैन्स लंबे समय से उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहें हैं। यूजर्स फरहान अख्तर को टैग कर ‘डॉन 3‘ का अपडेट पूछ रहे हैं। इस बीच अब फिल्म को लेकर एक खुशखबरी सामने आई हैं ।

‘डॉन 3’ को लेकर खुलासा

दरअसल, फरहान अख्तर ने कुछ समय पहले फिल्म ‘जी ले जरा‘ की घोषणा की थी। फिल्म में 3 एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी। ये बात सुनकर फैंस खुश हो गए हैं। वहीं अब खबर आ रही हैं कि फरहान ने ‘डॉन 3‘ की स्क्रिप्ट पर काम करने का फैसला लिया है और वह इसमें जुट गए हैं।

 

क्या ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे शाहरुख?

दुनियाभर में बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान के कई फैंस हैं। फैंस उन्हें बड़े परदे में देखने के लिए उत्साहित हैं। लोगों ने ट्रेलर में एक सीन देखा हैं जिसमें उन्हें शाहरुख़ नजर आ रहें हैं। लेकिन शाहरुख़ ने न ही ट्रेलर पर अपना कोई रिएक्शन दिया हैं न ही इस बात पर।

पठान की रिलीज डेट की हुई घोषणा

शाहरुख खान की फिल्म पठान का 12 मार्च को टीजर रिलीज करके इसकी भी आधिकारिक घोषणा कर दी गई थी। ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही है। बता दें, फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। पठान में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभा रहे है। इसके अलावा राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख की फिल्म डंकी 22 दिसम्बर 2023 को रिलीज होगी।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें