Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • दृश्यम-2 : 32वें दिन फिल्म का ये रहा कलेक्शन, जान लीजिए अब तक की कमाई

दृश्यम-2 : 32वें दिन फिल्म का ये रहा कलेक्शन, जान लीजिए अब तक की कमाई

मुंबई: दृश्यम-2 का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। जब फिल्म का ट्रेलर और टीजर सामने आया था उसके बाद से ही दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसका अंदाजा फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। ‘दृश्यम 2’ 2015 में […]

drishyam
inkhbar News
  • Last Updated: December 20, 2022 14:25:51 IST

मुंबई: दृश्यम-2 का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। जब फिल्म का ट्रेलर और टीजर सामने आया था उसके बाद से ही दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसका अंदाजा फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। ‘दृश्यम 2’ 2015 में आई ‘दृश्यम’ का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और इसमें अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। ‘दृश्यम 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। साथ ही फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की। आइए जानते हैं, दृश्यम 2 का कैसा रहा सोमवार (19 दिसंबर) का कलेक्शन।

फिल्म की कमाई

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 2’ रिलीज के बाद से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 104.66 करोड़, दूसरे हफ्ते में 58.82 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 32.82 करोड़ की कमाई की। वही फिल्म को रिलीज हुए 32 दिन पूरे हो चुके हैं। ‘दृश्यम 2’ ने 85 लाख रुपये का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका कलेक्शन 222.20 करोड़ रुपये है।

फिल्म की कहानी

आप सब इस किरदार से वाकिफ होंगे। दृश्यम एक फ़िल्म नही बल्कि क्रेज़ था उन फिल्मी दीवानों के लिए जो आज भी इस फ़िल्म को एक मास्टरपीस मानते हैं। फ़िल्म में कैसे 5वी फेल विजय सलगांवकर अपने परिवार को मर्डर केस से बचा लेता है। फ़िल्म की कहानी 2 और 3 अक्टूबर के इर्द-गिर्द घूमती है। दृश्यम 2 की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला पार्ट ख़त्म हुआ था। इस पार्ट में भी सेम की बॉडी की तलाश जारी है। तबू रिटायर पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं फिर वो गोवा के मौजूदा आईजी और अपने दोस्त अक्षय़ खन्ना की मदद से इस केस को फिर से ओपन करती है। लेकिन क्या इस बार विजय पकड़ा जाएगा, इसके लिए आपको थिएटर जाना पड़ेगा।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव