Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • दृश्यम-2 की कमाई में आई गिरावट, जाने सोमवार का कलेक्शन

दृश्यम-2 की कमाई में आई गिरावट, जाने सोमवार का कलेक्शन

मुंबई: दृश्यम-2 का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। जब फिल्म का ट्रेलर और टीजर सामने आया था उसके बाद से ही दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसका अंदाजा फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। ‘दृश्यम 2’ 2015 में […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 29, 2022 21:31:59 IST

मुंबई: दृश्यम-2 का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। जब फिल्म का ट्रेलर और टीजर सामने आया था उसके बाद से ही दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसका अंदाजा फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। ‘दृश्यम 2’ 2015 में आई ‘दृश्यम’ का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और इसमें अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। ‘दृश्यम 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। साथ ही फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की। आइए जानते हैं, दृश्यम 2’ के

11वें दिन का कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। अजय देवगन की ये फिल्म 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अजय देवगन और तबु की फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने 11वें दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

कहानी

आप सब इस किरदार से वाकिफ होंगे। दृश्यम एक फ़िल्म नही बल्कि क्रेज़ था उन फिल्मी दीवानों के लिए जो आज भी इस फ़िल्म को एक मास्टरपीस मानते हैं। फ़िल्म में कैसे 5वी फेल विजय सलगांवकर अपने परिवार को मर्डर केस से बचा लेता है। फ़िल्म की कहानी 2 और 3 अक्टूबर के इर्द-गिर्द घूमती है। दृश्यम 2 की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला पार्ट ख़त्म हुआ था। इस पार्ट में भी सेम की बॉडी की तलाश जारी है। तबू रिटायर पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं फिर वो गोवा के मौजूदा आईजी और अपने दोस्त अक्षय़ खन्ना की मदद से इस केस को फिर से ओपन करती है। लेकिन क्या इस बार विजय पकड़ा जाएगा, इसके लिए आपको थिएटर जाना पड़ेगा।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल