Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • वीकेंड में दृश्यम-2 का जबरदस्त रहा कलेक्शन, कमाई देख हो जाएंगे हैरान

वीकेंड में दृश्यम-2 का जबरदस्त रहा कलेक्शन, कमाई देख हो जाएंगे हैरान

मुंबई: दृश्यम-2 का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। जब फिल्म का ट्रेलर और टीजर सामने आया था उसके बाद से ही दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसका अंदाजा फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। ‘दृश्यम 2’ 2015 में […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 21, 2022 21:30:39 IST

मुंबई: दृश्यम-2 का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। जब फिल्म का ट्रेलर और टीजर सामने आया था उसके बाद से ही दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसका अंदाजा फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। ‘दृश्यम 2’ 2015 में आई ‘दृश्यम’ का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और इसमें अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। ‘दृश्यम 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। साथ ही फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की। आइए जानते हैं, दृश्यम 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन कैसा कलेक्शन किया।

रविवार का कलेक्शन

जहां दृश्यम-2 ने शुक्रवार और शनिवार को शानदार कमाई की वहीं उम्मीद लगाई जा रही थी फिल्म रविवार को भी अच्छा कलेक्शन करेगी, फिल्म लोगों की उम्मीद पर खरी भी उतरी। अजय देवगन की फिल्म ने रविवार को 27.17 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के पहले 3 दिन का टोटल कलेक्शन 64.14 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

‘दृश्यम 2’ का पहले दिन का कलेक्शन

‘दृश्यम 2’ की कमाई की बात करें तो इसने पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन किया है। अजय देवगन स्टारर थ्रिलर सस्पेंस ने पहले दिन भारत में 15.38 करोड़ की कमाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म के पहले दिन की कमाई से ही मेकर्स को खुश कर दिया था।

फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन

एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शनिवार को 20.75 से 22.75 करोड़ की कमाई की है। आपको बता दें, यह आंकड़े शुरुआती हैं इनमें फेरबदल संभव है। इस तरह फिल्म ने दो दिन में लगभग 36.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव