Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • तीसरे वीकेंड में भी दिखा अजय देवगन का जादू, जाने दृश्यम-2 का कलेक्शन

तीसरे वीकेंड में भी दिखा अजय देवगन का जादू, जाने दृश्यम-2 का कलेक्शन

मुंबई: दृश्यम-2 का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। जब फिल्म का ट्रेलर और टीजर सामने आया था उसके बाद से ही दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसका अंदाजा फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। ‘दृश्यम 2’ 2015 में […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 5, 2022 21:25:05 IST

मुंबई: दृश्यम-2 का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। जब फिल्म का ट्रेलर और टीजर सामने आया था उसके बाद से ही दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसका अंदाजा फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। ‘दृश्यम 2’ 2015 में आई ‘दृश्यम’ का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और इसमें अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। ‘दृश्यम 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। साथ ही फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की। आइए जानते हैं, दृश्यम 2’ के तीसरे रविवार का कलेक्शन।

तीसरे रविवार कैसी रही फिल्म की कमाई

रिलीज के तीसरे हफ्ते भी फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कमाई में कोई ज्यादा फर्क नहीं आया है। आपको बता दें, दृश्यम 2’ ने रिलीज़ के तीसरे रविवार यानी 17वें दिन ने 10.39 करोड़ का बिजनेस किया है। अगर दृश्यम-2 ऐसे ही कमाई करती रही तो जल्द ही फिल्म 200 करोड़ के कल्ब में शामिल जाएगी। उम्मीद है फिल्म चौथे हफ्ते तक अपना रिकॉर्ड तोड़ देगी। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करे तो ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 186 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

फिल्म की कहानी

आप सब इस किरदार से वाकिफ होंगे। दृश्यम एक फ़िल्म नही बल्कि क्रेज़ था उन फिल्मी दीवानों के लिए जो आज भी इस फ़िल्म को एक मास्टरपीस मानते हैं। फ़िल्म में कैसे 5वी फेल विजय सलगांवकर अपने परिवार को मर्डर केस से बचा लेता है। फ़िल्म की कहानी 2 और 3 अक्टूबर के इर्द-गिर्द घूमती है। दृश्यम 2 की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला पार्ट ख़त्म हुआ था। इस पार्ट में भी सेम की बॉडी की तलाश जारी है। तबू रिटायर पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं फिर वो गोवा के मौजूदा आईजी और अपने दोस्त अक्षय़ खन्ना की मदद से इस केस को फिर से ओपन करती है। लेकिन क्या इस बार विजय पकड़ा जाएगा, इसके लिए आपको थिएटर जाना पड़ेगा।

 

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव