Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • एकता कपूर ने राम कपूर को लगाई फटकार, कहा गैर पेशेवर एक्टर्स को रहना चाहिए…

एकता कपूर ने राम कपूर को लगाई फटकार, कहा गैर पेशेवर एक्टर्स को रहना चाहिए…

टेलीविजन की डेली सोप क्वीन कही जाने वाली मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में एक्टर राम कपूर को सोशल मीडिया पर ज़ोरदार फटकार लगाई है. एकता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बिना किसी का नाम लिए एक्टर्स को आड़े हाथों लिया, जो उनके शो के बारे में गलत बयान दे रहे हैं।

Ekta kapoor, Ram Kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2025 16:17:51 IST

मुंबई: टेलीविजन की डेली सोप क्वीन कही जाने वाली मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में एक्टर राम कपूर को सोशल मीडिया पर ज़ोरदार फटकार लगाई है. बता दें एकता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बिना किसी का नाम लिए एक्टर्स को आड़े हाथों लिया, जो उनके शो के बारे में गलत बयान दे रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मेरे शो के बारे में इंटरव्यू देने वाले गैर-पेशेवर अभिनेताओं को चुप रहना चाहिए। गलत जानकारी और टेढ़ी-मेढ़ी कहानियां तब तक ही चल सकती हैं जब तक मैं इस बारे में बात न करूं।

राम कपूर के इंटरव्यू पर बोली

यह पोस्ट राम कपूर के इंटरव्यू के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें राम ने अपने हिट शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और इसमें दिखाए गए ऑन-स्क्रीन किस सीन पर चर्चा की थी। राम कपूर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में शो के दौरान साक्षी तंवर के साथ किए गए ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय टेलीविजन का पहला किस सीन था, जिसे लेकर दर्शकों की तीखी प्रतिक्रियाएं आई थीं।

ekta kapoor

किसिंग सीन पर विवाद

राम ने बताया, “एकता कपूर ने यह सीन लिखा था। मैंने उनसे पूछा था, ‘क्या आप इस बारे में पूरी तरह से सोच लिया हैं? क्योंकि टेलीविजन पर ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यह सीन तीन पीढ़ियों द्वारा देखे जा रहे शो के लिए एक बड़ी बात थी।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने एकता से कहा कि पहले अपनी पत्नी से इस बारे में अनुमति लूंगा। मैंने साक्षी से भी कहा कि अगर तुम्हें कोई समस्या हो तो मुझे बताओ। लेकिन एकता को पूरा विश्वास था कि यह सीन करना जरूरी है।”

एकता कपूर का रुख

राम कपूर के इस इंटरव्यू के बाद एकता ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके शो के बारे में गलत जानकारी फैलाना गैर-पेशेवर है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। बता दें 2011 में प्रसारित हुआ ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ भारतीय टेलीविजन के सबसे हिट शोज में से एक था।

ये भी पढ़ें: क्या हुआ जो सातवें आसमान पर पहुंचा मनोज मुंतशिर गुस्सा, अक्षय कुमार को दे दी धमकी

Tags