Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और रानी का नया गाना ‘सईया के रोटी’ सुनकर आप भी हो जाएंगे उनके दीवाने

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और रानी का नया गाना ‘सईया के रोटी’ सुनकर आप भी हो जाएंगे उनके दीवाने

नई दिल्ली. Khesari Lal Yadav and Anupama Yadav Bhojpuri Song भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार खेसारी लाल यादव के गाने रिलीज़ होने के कुछ ही घंटो में सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाते हैं। उनके फ़ैंस उनके गानों का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। खेसारी लाल यादव का गाना ‘देहिया में पेन बा’ फैंस को […]

Sayia Ke Roti
inkhbar News
  • Last Updated: November 20, 2021 11:47:55 IST

नई दिल्ली. Khesari Lal Yadav and Anupama Yadav Bhojpuri Song भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार खेसारी लाल यादव के गाने रिलीज़ होने के कुछ ही घंटो में सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाते हैं। उनके फ़ैंस उनके गानों का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। खेसारी लाल यादव का गाना ‘देहिया में पेन बा’ फैंस को खूब पसंद आया था। गाने की वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राघवानी भी नज़र आयी थीं।

देश भर में फेमस हैं खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव केवल भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि देश भर में जाने जाते हैं। खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘सईया के रोटी’ हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ है और रिलीज़ होने के कुछ ही घंटो में उनके फैंस के दिलों पर छा गया। गाने के वीडियो में खेसारी के साथ एक्ट्रेस रानी भी नज़र आ रही हैं और फैंस दोनों के बीच की केमिस्ट्री की बेहद तारीफ कर रहे हैं।

चंद घंटों में हुआ नया गाना वायरल

खेसारी लाल का यह गाना ऐस4यू नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है और रिलीज़ होने के कुछ ही घंटो गाना फैंस के दिलों में छा गया। गाने को अभी तक 3 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज मिल चुके है और 1 लाख 40 हज़ार से भी ज़्यादा लाइक्स मिल चुके है और फैंस कमेंट बॉक्स में धड़ाधड़ अपनी टिप्पणी दे रहे हैं। ऐस4यू चैनल खेसारी लाल यादव के दोस्त व पूर्व विधायक व भोजपुरी अभिनेता संजय यादव का है और इस चैनल के करीब 71 हज़ार सब्सक्राइबर्स हैं।
‘सईया के रोटी’ गाने के प्रोडक्शन हेड संजय यादव खुद हैं। गाने के बोल विशाल भारती ने लिखे हैं, कोरियोग्राफी सम्राट अशोक ने की और म्यूजिक वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है।

यह भी पढ़ें:

अनुपमा टीवी सीरियल फेम रूपाली गांगुली के इंस्टाग्राम पर हुए 2 मिलियन फॉलोयर्स,इस अंदाज़ में मनाया जश्न

अमिताभ बच्चन की नातिन Navya Naveli Nanda सिद्धांत चतुर्वेदी को कर रही हैं डेट!

Tags