Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • फैन ने रश्मिका से चेस्ट पर ऑटोग्राफ मांगा, कैसा था अभिनेत्री का रिएक्शन

फैन ने रश्मिका से चेस्ट पर ऑटोग्राफ मांगा, कैसा था अभिनेत्री का रिएक्शन

मुंबई: फिल्म पुष्पा द राइज से रातों रात पैन इंडिया स्टार बनने वाली रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म गुड बाय को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। रश्मिका अब इंडिया की नेशनल क्रश बन चुकी हैं। थोड़े ही समय में रश्मिका ने देशभर में पहचान बना ली है। फैंस उनके हर अंदाज को खूब पसंद करते हैं। […]

Rashmika Mandanna
inkhbar News
  • Last Updated: September 27, 2022 18:02:22 IST

मुंबई: फिल्म पुष्पा द राइज से रातों रात पैन इंडिया स्टार बनने वाली रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म गुड बाय को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। रश्मिका अब इंडिया की नेशनल क्रश बन चुकी हैं। थोड़े ही समय में रश्मिका ने देशभर में पहचान बना ली है। फैंस उनके हर अंदाज को खूब पसंद करते हैं। उनकी क्यूटनेस फैंस का दिल जीत लेती है। अब एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग तो जबरदस्त है, लेकिन अब इसका सबूत भी मिल गया है। जी हाँ! एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए बताते हैं इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है ?

वीडियो में क्या है ?

रश्मिका मंदाना ने देशभर में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रही है। अब उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ती रहती है। जैसा कि हम जानते हैं कि रश्मिका बॉलीवुड फिल्म गुडबाय से डेब्यू करने जा रही हैं। इस समय वे फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं और अलग-अलग मंच पर जाकर फिल्म प्रमोट करती दिख रही हैं। इसी दौरान एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रश्मिका एक फैन के चैस्ट पर अपना ऑटोग्राफ देती हुई दिख रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस रश्मिका की खूब तारीफ़ कर रहे हैं।

बेहद सुंदर लग रही है अभिनेत्री

इस वीडियो में रश्मिका यलो ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें, फिल्म गुडबाय 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता अहम भूमिका में दिखेंगे। दर्शकों से फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पुष्पा 2 और एनिमल में भी नजर आने वाली हैं।

 

 

Raid On PFI: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, PFI देश के दुश्मन और अलकायदा की परछाई है