Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • हर हर शंभू के बाद फरमानी ने गाया देशभक्ति गीत, गाने के जरिए दिया खास मैसेज

हर हर शंभू के बाद फरमानी ने गाया देशभक्ति गीत, गाने के जरिए दिया खास मैसेज

मुंबई: 15 अगस्त नजदीक है और देश में ‘हर घर तिरंगा’ की लहर भी जारी है।’हर घर तिरंगा’ मुहिम से फरमानी नाज भी जुड़ गई हैं। जी हाँ! फरमानी नाज का नया गाना रिलीज हुआ है। जिसमें वे ‘हर घर तिरंगा’ लहराने की रिक्वेस्ट कर रही हैं। गाने का नाम हर घर तिरंगा है। 15 […]

Farmani Naaz
inkhbar News
  • Last Updated: August 9, 2022 15:34:32 IST

मुंबई: 15 अगस्त नजदीक है और देश में ‘हर घर तिरंगा’ की लहर भी जारी है।’हर घर तिरंगा’ मुहिम से फरमानी नाज भी जुड़ गई हैं। जी हाँ! फरमानी नाज का नया गाना रिलीज हुआ है। जिसमें वे ‘हर घर तिरंगा’ लहराने की रिक्वेस्ट कर रही हैं। गाने का नाम हर घर तिरंगा है। 15 अगस्त से पहले सामने आया फरमानी का ये गाना फैंस के लिए कोई आम बात नहीं है।

गाने में दिया संदेश

फरमानी नाज के बाकी गानों की तरह ये गाना भी रिलीज होते ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है। गाने को फरमानी नाज और फरमान नाज ने साथ में गाया है। गाने के बोल अनुज मुल्हेड़ा के हैं, म्यूजिक परविंदर सिंह ने दिया है। देशभक्ति से सराबोर इस गाने में फरमानी नाज ने हिंदू-मुसलमान को भाईचारे और एकता का मेसेज दिया है।फरमानी का ये संदेश इसलिए भी खास है क्योंकि बीते दिनों उन्होंने शिव भजन गाया था जिस पर खूब बवाल भी हुआ था। जानकारी के लिए बता दें, मुस्लिम कट्टरपंथियों फरमानी के ‘हर हर शंभू’ भजन पर नाराज हुए थे।

गीत ‘हर घर तिरंगा’ में फरमानी नाज हिंदू-मुसलमान को मैसेज देते हुए कहती हैं – “नफरत को हम दूर करेंगे, प्यार दिलों में इतना भरेंगे। पैगाम हम लाएंगे, हम सबको सुनाएंगे, घर घर लहराएंगे, तिरंगा प्यारा, ये देश हमारा है जान से प्यारा।” इस देश भक्ति गीत के जरिए फरमानी ने देश को स्वच्छ, नशामुक्त बनाने की मांग की है। सभी देशवासियों से इस संकल्प को उठाने को संदेश दिया है

म्यूजिक वीडियो में फरमानी नाज अपनी पूरी टीम के साथ दिख रही हैं। सभी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। फरमानी तिरंगा पगड़ी, दुपट्टा, बैंड पहने नजर आ रही हैं। उनकी टीम के बाकी साथी तिरंगा फहराते हुए दिखे।

लोगों का रिएक्शन

फरमानी के इस गाने को लोगों का बेशुमार प्यार मिला। यूजर्स ने फरमानी पर गर्व जताया। एक यूजर ने लिखा- संगीत का कोई धर्म नहीं होता है। दूसरे ने लिखा- दिल खुश हो गया ये गीत सुनकर सच में। फरमानी नाज और उनकी पूरी टीम को मेरा सलाम। वहीं कोई और शख्स लिखता है- देश की आवाज… फरमानी नाज पर हमें गर्व है, हम भारतीय हैं।

 

राजस्थान: खाटू श्याम मेले में भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल