Inkhabar

Freddy : फिल्म का पहला सॉन्ग रिलीज, Kaala Jaadu है नाम

मुंबई: Freddy First Song Kaala Jaadu: कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म फ्रेडी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आया था। फिल्म के टीजर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। जितना पसंद फिल्म के ट्रेलर को किया जा रहा है उतना ही अच्छा रिस्पॉन्स फिल्म के पहले गाने ‘काला जादू को भी […]

KAALA JAADU
inkhbar News
  • Last Updated: November 11, 2022 18:23:28 IST

मुंबई: Freddy First Song Kaala Jaadu: कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म फ्रेडी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आया था। फिल्म के टीजर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। जितना पसंद फिल्म के ट्रेलर को किया जा रहा है उतना ही अच्छा रिस्पॉन्स फिल्म के पहले गाने ‘काला जादू को भी मिल रहा है।’ गाने को यूट्यूब पर साझा किया गया है और एक घंटे के अंदर ये गाना वायरल हो गया है। लोगों को यह सॉन्ग और कार्तिक का डांस दोनों खूब पसंद आ रहा है। कार्तिक के इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अरिजीत सिंह ने दी गाने को आवाज

फिल्म फ्रेडी के पहले गाने काला जादू को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल और निकिता गांधी ने लिखे हैं। साथ ही संगीत दिया है प्रीतम ने। अरिजीत और प्रीतम की जोड़ी तो पहले से ही हिट मानी जाती है। वहीं, इरशाद कामिल ने जब वी मेट, लव आजकल, चमेली जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी कलम से जादुई गाने बनाए हैं।

कैसा है टीजर ?

1 मिनट 13 सेकेंड सस्पेंस से भरपूर हैं। टीजर में सबसे पहले कार्तिक आर्यन एक टेबल पर बैठकर खिलौने जैसे एयरक्रॉफ्ट को पेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही स्क्रीन पर लिखा आता है, ये कहानी है एक शर्मीले, अकेले, नर्वस, ईमानदार, सच बोलने वाले, मासूम डेंटिस्ट की। आगे कार्तिक आर्यन एक मरीज के दांत का इलाज करते हैं। टीजर के एक सीन में एक शख्स लाश को खींचते हुए नजर आ रहा है। हालांकि उसका चेहरा नहीं दिखाया गया है। दिन में कार्तिक आर्यन डेंटिस्ट बनकर मरीजों को देख रहे हैं और रात में वह किलर का रूप धारण कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, फ्रेडी की दुनिया में आपका बहुत वेलकम है। 2 दिसंबर 2022 से अप्वाइंटमेंट्स शुरू होंगे। कार्तिक की इस बात से तो साफ़ है कि ये फिल्म 2 दिसंबर 2022 को स्ट्रीम होगी।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव