Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • गणेश चतुर्थी का जश्न गोला संग मनाएंगे भारती और हर्ष, खास होगा ये दिन

गणेश चतुर्थी का जश्न गोला संग मनाएंगे भारती और हर्ष, खास होगा ये दिन

मुंबई: हर साल लोग गणेश चतुर्थी बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में गणपति बप्पा का स्वागत पूरे हर्षोल्लास से किया जाता है। छोटे पर्दे के सितारे भी गणेश जी का तहे दिल से अपने घरों में स्वागत करते हैं। कॉमेडियन भारती सिंह भी उन सितारों की लिस्ट में शुमार हैं, […]

bharti and harsh
inkhbar News
  • Last Updated: August 25, 2022 20:31:45 IST

मुंबई: हर साल लोग गणेश चतुर्थी बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में गणपति बप्पा का स्वागत पूरे हर्षोल्लास से किया जाता है। छोटे पर्दे के सितारे भी गणेश जी का तहे दिल से अपने घरों में स्वागत करते हैं। कॉमेडियन भारती सिंह भी उन सितारों की लिस्ट में शुमार हैं, जो बहुत ही धूमधाम से अपने घर गणपति महोत्सव का जश्न मनाते हैं। इस खास मौके पर गणपति बप्पा को लेकर आती हैं। हालांकि इस साल भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के लिए ये साल बेहद खास होने वाला है।

गोला संग मनाएंगे गणेश चतुर्थी

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के लाडले गोला अभी सिर्फ पांच महीने के ही हैं, लेकिन उनके कई फैन क्लब्स बन चुके हैं। उसी के साथ छोटी उम्र में ही सोशल मीडिया स्टार भी बन चुके हैं। भारती सिंह के बेटे लक्ष्य ने हाल ही में अपना पहला रक्षाबंधन , जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया। अब वह जल्द ही 31 अगस्त को अपने मम्मी और पापा के साथ अपना पहला गणपति का सेलिब्रेशन करते नजर आएंगे।

गणपति की भक्त है भारती

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बचपन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। पंजाब की रहने वाली भारती सिंह के पिता का निधन बहुत ही छोटी उम्र में हो गया था, तब से पूरे घर की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई थी। भारती सिंह ने मुंबई में आकर एक कड़ा संघर्ष किया है और आज भारती सिंह कॉमेडी की दुनिया का ना सिर्फ एक बड़ा नाम हैं, बल्कि उनकी जिंदगी में शोहरत की भी कोई कमी नहीं है। भारती सिंह जब से मुंबई आई हैं तब से वह खूब धूमधाम से गणपति मनाती हैं। इतना ही नहीं भारती सोशल मीडिया पर अपनी कोई भी तस्वीर पोस्ट करने से पहले सुबह- सुबह सबसे पहले गणपति बप्पा की आरती और भजन के साथ उनकी तस्वीर शेयर करती हैं।

 

पहले किया दुष्कर्म फिर मार डाला! सोनाली के भाई ने पीए पर लगाए सनसनीखेज़ आरोप