Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शिल्पा शेट्टी ने घर पर ही किया गणपति विसर्जन, पति राज कुंद्रा भी आए नजर

शिल्पा शेट्टी ने घर पर ही किया गणपति विसर्जन, पति राज कुंद्रा भी आए नजर

मुंबई: Ganesh Chaturthi 2022: पूरे महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है। दो साल तक कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने के बाद लोग पूरी खुशियों और ढोल नगाड़ों के साथ गणपति फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब शिल्पा शेट्टी ने अपने घर में एक आर्टिफिशियल पॉन्ड में गणपति बप्पा का विसर्जन किया। […]

Ganesh Chaturthi 2022
inkhbar News
  • Last Updated: September 2, 2022 21:36:52 IST

मुंबई: Ganesh Chaturthi 2022: पूरे महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है। दो साल तक कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने के बाद लोग पूरी खुशियों और ढोल नगाड़ों के साथ गणपति फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब शिल्पा शेट्टी ने अपने घर में एक आर्टिफिशियल पॉन्ड में गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार साथ नजर आया। इसमें उनके पति राज कुंद्रा, बहन शमिता शेट्टी और बेटा भी शामिल हैl

शेयर किया फोटो

एक फोटोग्राफर के अकाउंट पर वीडियो साझा किया गया है। इसमें शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, शमिता शेट्टी और उनके परिवार को लोगों को गणपति बप्पा का विसर्जन करते हुए देखा जा सकता हैl इसमें सभी गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाते भी दिख रहे हैं। इस अवसर पर शिल्पा शेट्टी काफी भावुक होती दिखीं।

दीपिका और रणवीर ने किया गणपति विर्सजन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की गणपति विसर्जन के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं। इन वीडियो में रणवीर और दीपिका अंबानी परिवार के साथ ट्रक में बैठकर गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए उनके साथ बीच पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण सूट पहने और बड़े-बड़े झुमके पहने दिख रही है तो वही रणवीर सिंह कुर्ते और पायजामें के साथ स्ट्रॉल में दिख रहे हैं। वीडियो में जहां दीपिका पादुकोण एकदम शांत बैठी हुईं नजर आ रही हैं। वही रणवीर सिंह की एनर्जी हमेशा की तरह जबरदस्त है।

सलमान भी पूजा में हुए शामिल

सलमान खान ने गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। दरअसल, सलमान गणेश महोत्सव के लिए बहन अर्पिता खान के घर पहुंचे हैं। वीडियो में सलमान बप्पा की आरती उतारते नजर आ रहे हैं। क्लिप में अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा अपने बेटे के साथ आरती करते दिख रहे हैं। इस खास मौके पर सलमान की मां सलमा भी अर्पिता के घर पहुंची हुई हैं। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, ‘गणपति बप्पा मोरया।’ फैंस सलमान का ये वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना