Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पिंक ड्रेस में जीता बिपाशा ने फैंस का दिल, पति करण संग काटा केक

पिंक ड्रेस में जीता बिपाशा ने फैंस का दिल, पति करण संग काटा केक

मुंबई: बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। एक्ट्रेस ने अगस्त में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अब बिपाशा के लिए उनके करीबियों ने एक बेबी शावर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बिपाशा थीम फॉलो करते हुए पिंक साइड स्लिट गाउन में नजर आई। खुले बालों और मिनिमम ज्वेलरी में […]

Bipasha Basu
inkhbar News
  • Last Updated: September 24, 2022 17:16:44 IST

मुंबई: बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। एक्ट्रेस ने अगस्त में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अब बिपाशा के लिए उनके करीबियों ने एक बेबी शावर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बिपाशा थीम फॉलो करते हुए पिंक साइड स्लिट गाउन में नजर आई। खुले बालों और मिनिमम ज्वेलरी में एक्ट्रेस का लुक बेहद ग्लैमरस लग रहा था। बिपाशा ने अपने लुक को मैचिंग मिनी पर्स और ट्रांसपैरेंट प्लेटफॉर्म हील्स से पूरा किया। वहीं बात करें पति करण सिंह ग्रोवर की तो वो भी पार्टी में ब्लू सूट पहनकर शामिल हुए।

इस दौरान कपल ने बेबी शावर में केक कटिंग सेरेमनी भी की, जिसमें चंद पैपराजी भी शामिल हुए थे। सेलिब्रेशन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण और बिपाशा केक कटिंग कर मजेदार अंदाज में गाना गाते दिख रहे हैं। बिपाशा ने कहा, हैप्पी एंड हेल्दी बेबी टू अस। ये एक प्राइवेट पार्टी थी जिसमें महज कपल के 20 करीबी गेस्ट ही शामिल हुए थे।

बिपाशा की गोद भराई

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी गोदभराई की तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो और आने वाले बच्चे के लिए खुशी साफ दिख रही है। उन्होंने अपनी मां ममता बसु के साथ एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह उनकी पूजा करती दिख रही थीं। उनकी मां उन्हें दुआएं दे रही हैं। इसके बाद बिपाशा रस्म में बने खाने को खाते हुए भी दिखी। गोदभराई की रस्म घर पर ही रखी गई थी। जहां उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी पहुंचे हुए थें।

कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन (Alone) में एक साथ नजर आए थें। इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं थी। जिसके तहत कई मौके पर करण और बिपाशा को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में शादी की 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

Prayer Meet for Raju: मुंबई में राजू के लिए प्रार्थना सभा

Salman khan:अब मेगास्टार चिरंजीवी भी हुए सलमान खान के मुरीद