Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Happy Birthday Jim Sarbh: इस फिल्म से चमका करियर, विलेन बनने का सफर ऐसे हुआ शुरू

Happy Birthday Jim Sarbh: इस फिल्म से चमका करियर, विलेन बनने का सफर ऐसे हुआ शुरू

मुंबई: 27 अगस्त 1987 को मुंबई में जन्मे जिम सरभ एक पारसी परिवार से नाता रखते हैं। उनकी मां एक रिटायर्ड फिजियोथेरेपिस्ट हैं जबकि उनके पिता एक पूर्व मास्टर मेरिनर हैं। जिम सिर्फ तीन साल के थे, जब उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया चला गया था। वो पांच साल तक ऑस्ट्रेलिया में रहे। आठ साल की उम्र […]

Happy Birthday Jim Sarbh
inkhbar News
  • Last Updated: August 25, 2022 22:15:54 IST

मुंबई: 27 अगस्त 1987 को मुंबई में जन्मे जिम सरभ एक पारसी परिवार से नाता रखते हैं। उनकी मां एक रिटायर्ड फिजियोथेरेपिस्ट हैं जबकि उनके पिता एक पूर्व मास्टर मेरिनर हैं। जिम सिर्फ तीन साल के थे, जब उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया चला गया था। वो पांच साल तक ऑस्ट्रेलिया में रहे। आठ साल की उम्र होने के बाद वो दोबारा भारत आ गए थे। जिम सरभ एक भारतीय अभिनेता है, जिन्हें फिल्म नीरजा और पद्मावत में दमदार किरदार के लिए पहचाना जाता है।

काले-सफेद अधपके बाल, लंबी नाक और विदेशी लुक के साथ अलग अंदाज में हिंदी बोलने वाले जिम बेशक अभी बॉलीवुड में नए हों लेकिन उनकी अदाकारी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिम सरभ कौन हैं, किस परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनका बॉलीवुड से क्या कनेक्शन है? नहीं तो आज हम बताते हैं जिम सरभ और उनकी जिंदगी से जुड़ी कई खास बातें, जो उनके फैन को जानना चाहिए।

पढ़ाई

जिम ने अपनी शुरआती पढ़ाई मुंबई के अमेरिकन स्कूल और बॉम्बे से की है। बैचलर डिग्री के लिए उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के एमोरी विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में अपनी पढाई पूरी की।

करियर

एमोरी विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद, सरभ ने एक साहित्यिक इंटर्न के रूप में एक वर्ष के लिए अटलांटा में गठबंधन रंगमंच के साथ काम किया था। इस दौरान उन्होंने अटलांटा में द शो, ब्रेकअप, टेनिस इन नबलुस, और आइस ग्लेन में काम किया है। वर्ष 2012 में जिम मुंबई वापस आ गये। और मुंबई आकर वह लोकल थियेटर करने लगे।

फ़िल्मी जगत

जिम ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत, राम माधवानी की फिल्म नीरजा से की थी। इस फिल्म में जिम ने एक खूंखार आतंकवादी की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में उनके किरदार की काफी तारीफ की गयी थी। इसके बाद जिम अ डेथ इन द गंज, राबता, पद्मावत,संजू आदि में भी नजर आये। फिल्म पद्मावत में जिम ने मालिक काफूर की भूमिका अदा की, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा काफी पसंद किया गया।

 

पहले किया दुष्कर्म फिर मार डाला! सोनाली के भाई ने पीए पर लगाए सनसनीखेज़ आरोप