Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Happy birthday Mahesh bhatt: बेटी पूजा भट्ट से शादी करना चाहते थे महेश भट्ट, बदला था धर्म

Happy birthday Mahesh bhatt: बेटी पूजा भट्ट से शादी करना चाहते थे महेश भट्ट, बदला था धर्म

मुंबई: Happy birthday Mahesh bhatt: बॉलीवुड सितारे अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं और भट्ट परिवार का विवादों से पुराना नाता रहा है। महेश भट्ट बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्में बनाई है। लेकिन क्या आपको पता है एक टाइम ऐसा था कि महेश भट्ट अपनी बड़ी बेटी […]

mahesh bhatt birthday
inkhbar News
  • Last Updated: September 19, 2022 22:47:11 IST

मुंबई: Happy birthday Mahesh bhatt: बॉलीवुड सितारे अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं और भट्ट परिवार का विवादों से पुराना नाता रहा है। महेश भट्ट बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्में बनाई है। लेकिन क्या आपको पता है एक टाइम ऐसा था कि महेश भट्ट अपनी बड़ी बेटी पूजा से शादी करना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए अपना धर्म भी बदल लिया था।

कॉलेज में हुआ था पहला प्यार

महेश भट्ट की जिंदगी काफी चर्चा में रही है। महेश भट्ट के माता-पिता ने शादी नहीं की थी। महेश भट्ट के पिता हिंदू और माँ मुस्लिम थी। महेश भट्ट दोनों से ही दूर रहते थे। महेश भट्ट अपने कॉलेज के दिनों से ही लड़कियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। दरअसल, कॉलेज के दिनों में महेश भट्ट को लोरिएन ब्राइट नामक लड़की से प्रेम हो गया था जिन्होंने बाद में अपना नाम बदलकर किरण रख लिया था।

Dailyhunt

फिर महेश भट्ट, किरण भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधे। महेश भट्ट के दो बच्चे हुए एक लड़की और एक लड़का। लड़की का नाम पूजा भट्ट और लड़के का नाम राहुल भट्ट है। शादी के बाद भी महेश भट्ट की आशिकी खत्म नहीं हुई और महेश भट्ट का अभिनेत्री परवीन बॉबी के साथ सालों तक अफेयर रहा। महेश भट्ट और परवीन बॉबी का बाद में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान ने एंट्री ली, जिनसे शादी करने के लिए महेश भट्ट ने मुस्लिम धर्म को कुबूल लिया।

पूजा भट्ट से करना चाहते थे शादी

बता दें एक मैगजीन के लिए महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा के साथ फोटोशूट करवाया था जिसमें महेश भट्ट और पूजा एक दूसरे को किस करते हुए दिख रहे थे। एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने यह भी कहा था कि अगर पूजा मेरी बेटी ना होती तो मैं उससे शादी जरूर करता। ये बोलने के बाद महेश भट्ट ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे।

 

IND vs AUS: मोहाली पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, 20 सितंबर को खेला जाएगा पहला टी-20

IND vs AUS: टी-20 सीरीज के ठीक पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर