Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Rishi Kapoor Birthday: अभिनेता का ऐसा अंदाज पहले कभी नहीं देखा होगा, पत्नी ने किया शेयर

Rishi Kapoor Birthday: अभिनेता का ऐसा अंदाज पहले कभी नहीं देखा होगा, पत्नी ने किया शेयर

मुंबई: Happy Birthday Rishi Kapoor: 4 सितंबर को दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर का 70वां बर्थडे है। इस मौके पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर यादगार पोस्ट साझा करते हुए एक्टर को याद किया है। नीतू और ऋषि की यह फोटो खूब वायरल हो रही है। पत्नी ने इस अंदाज में किया विश […]

happy birthday rishi kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: September 4, 2022 18:47:31 IST

मुंबई: Happy Birthday Rishi Kapoor: 4 सितंबर को दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर का 70वां बर्थडे है। इस मौके पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर यादगार पोस्ट साझा करते हुए एक्टर को याद किया है। नीतू और ऋषि की यह फोटो खूब वायरल हो रही है।

पत्नी ने इस अंदाज में किया विश

तस्वीर में ऋषि कपूर ओवरसाइज्ड चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। वहीं नीतू भी बेहद फंकी अंदाज में दिख रही हैं। दोनों काले कलर की टी-शर्ट में ट्विनिंग कर रहे हैं। फोटो में कपल सेलिब्रेशन के मूड में दिख रहे हैं। जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। नीतू कपूर ने थ्रो-बैक फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो’। ये तो कंफर्म है कि ऋषि कपूर को पहले इस लुक में किसी ने भी नहीं देखा होगा।

समधन का रिएक्शन

नीतू की इस पोस्ट पर उनकी समधन यानी आलिया की मां सोनी राजदान ने हार्ट रिएक्ट दिया है। उनके अलावा इस पोस्ट पर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी, अनीता श्रॉफ अदाजानिया, रिद्धिमा कपूर और महीप कपूर ने अपना रिएक्शन दिया।

फैंस ने किया याद

ऋषि कपूर के फैंस ने भी अपने पसंदीदा स्टार को याद कर रहे हैं। एक्टर को याद करते हुए एक फैन ने लिखा – राजा को जन्मदिन मुबारक हो, वहीं एक यूजर ने कहा- सर आप जहां भी है बस खुश रहें, इसी तरह एक-दूसरे से प्रेम करें।

कैंसर की वजह से हुआ था निधन

30 अप्रैल साल 2020 के दिन ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बता दें कि कैंसर के चलते उनकी तबीयत लंबे समय से बिगड़ी हुई थी, जिसके चलते 67 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि भले ही एक्टर अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन कपूर परिवार और अपने फैंस के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं।

 

 

Congress Rally: राहुल गांधी बोले- ‘नरेंद्र मोदी दो उद्योपतियों के समर्थन के बिना प्रधानमंत्री नहीं बन सकते’