Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Happy Birthday Suniel: 61वां जन्मदिन मना रहे हैं अभिनेता, जानें कुछ दिलचस्प बातें

Happy Birthday Suniel: 61वां जन्मदिन मना रहे हैं अभिनेता, जानें कुछ दिलचस्प बातें

मुंबई: 90 के दशक में अपनी दमदार फिजीक, बेहतरीन एक्शन और जोरदार डायलॉग्स से सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का 11 अगस्त यानी आज जन्मदिन है। अभिनेता का 11 अगस्त 1961 में मैंगलोर (कर्नाटक) के पास मुल्की में जन्‍म हुआ था। सुनील शेट्टी को उनके दोस्त और फैंस प्यार से […]

sunil shetty
inkhbar News
  • Last Updated: August 11, 2022 08:53:48 IST

मुंबई: 90 के दशक में अपनी दमदार फिजीक, बेहतरीन एक्शन और जोरदार डायलॉग्स से सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का 11 अगस्त यानी आज जन्मदिन है। अभिनेता का 11 अगस्त 1961 में मैंगलोर (कर्नाटक) के पास मुल्की में जन्‍म हुआ था। सुनील शेट्टी को उनके दोस्त और फैंस प्यार से ‘अन्ना’ बुलाते हैं और एक्टर का पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है। 61वां जन्मदिन मना रहे सुनील शेट्टी आज भी बेहद अपनी फिटनेस का बेहद ध्यान रखते हैं। आज भी सुनील अपने स्वैग से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। बर्थडे के इस खास मौके पर आपको बताते हैं सुनील शेट्टी से जुड़ी कुछ बातें।

करियर

सुनील शेट्टी ने साल 1992 में फिल्म बलवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म को क्रिटिक्स, दर्शकों और बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक ही रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन सुनील शेट्टी तारीफ लूटने में फेल साबित हुए। इसके बाद साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहरा’ ने उनके करियर को नया मुकाम दिया। इसके बाद से सुनील ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सुनील शेट्टी ने दिलवाले, अंत, गोपी किशन, कृष्णा, रक्षक, बॉर्डर, भाई, हेराफेरी और धड़कन जैसी कई दमदार फिल्मों से फैंस का दिल जीता है। सुनील शेट्टी का शुरुआती करियर जहां बतौर एक्शन हीरो रहा तो वहीं बाद में उन्होंने रोमांस से लेकर कॉमेडी तक से दर्शकों को हैरान करते रहे। सुनील ने हिंदी के साथ ही तेलुगू, तमिल, मराठी, कन्नड़, मलयालम और इंग्लिश फिल्मों में भी अभिनय किया है।

बिजनेसमैन हैं अभिनेता

बता दें कि सुनील शेट्टी सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील सालाना 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। सुनील एक प्रोडक्शन हाउस पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। वहीं उनके दो रेस्टोरेंट हैं – “मिसचीफ डाइनिंग बार और क्लब एच2ओ।” सुनील शेट्टी, रियल एस्टेट में भी एक्टिव हैं और उनकी ‘रियलिटी और डिवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से एक और कंपनी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने गोवा के समंदर किनारे भी कुछ ‘लग्ज़री बीच होम’ का निर्माण किया है।

इसीलिए बदली नाम की स्पेलिंग

सुनील शेट्टी एक रईस जिंदगी तो जीते ही हैं साथ ही परिवार के साथ Altamount रोड पर बने पृथ्वी अपार्टमेंट्स में रहते हैं। आपको बता दें, सुनील शेट्टी एक होलीडे होम के भी मालिक हैं। जानकारी के मुताबिक खंडाला में सुनील शेट्टी ने अपने परिवार के लिए शानदार हॉलीडे होम बनवाया। जिसमें तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। 6,200 स्क्वायर फीट में बने इस होलीडे होम में 5 बेडरूम हैं। बता दें कि न्यूमेरोलॉजी की वजह से काफी पहले अभिनेता ने अपने नाम को Sunil से Suniel करवा लिया था।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना