Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Happy New Year : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ में करेंगे न्यू ईयर सेलिब्रेट

Happy New Year : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ में करेंगे न्यू ईयर सेलिब्रेट

मुंबई: नया साल आने में महज कुछ ही दिन बाकी है, जिसकी तैयारी में बॉलीवुड सेलेब्स लग गए हैं। नए साल का स्वागत करने के लिए हर कोई उत्सुक है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वहीं अभिनेत्री, अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्ख़ियों में […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2022 22:03:49 IST

मुंबई: नया साल आने में महज कुछ ही दिन बाकी है, जिसकी तैयारी में बॉलीवुड सेलेब्स लग गए हैं। नए साल का स्वागत करने के लिए हर कोई उत्सुक है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वहीं अभिनेत्री, अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ लंबे समय से हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर को साथ में कई बार देखा गया है। हाल ही में दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हुई वीडियो

बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स इन दिनों न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन पर जा रहे हैं। इसी कड़ी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अब दोनों न्यू सेलिब्रेशन के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं।

2019 में किया था रिश्ते का ऐलान

अर्जुन और मलाइका कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2019 में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए मलाइका ने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। जब कपल ने अपने रिश्ते का ऐलान किया था तब उन्हें एज गैप के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, मीडिया और फैंस से बाद में कपल को खूब प्यार मिला।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में हैं। मलाइका अरोड़ा का ये शो बीते 5 दिसंबर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुआ था। वहीं, अर्जुन कपूर फिल्म ‘कुत्ते’ को लेकार चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव