Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Harry Potter: एक बार फिर चलेगा लोगों पर हैरी पॉटर की जादुई छड़ी का जादू, सामने आया टीवी सीरीज का टीजर

Harry Potter: एक बार फिर चलेगा लोगों पर हैरी पॉटर की जादुई छड़ी का जादू, सामने आया टीवी सीरीज का टीजर

मुंबई: हैरी पॉटर (Harry Potter) की दास्तान ना केवल बच्चों को बल्कि हर उम्र के लोगों को काफी पसंद है। इसी के चलते मेकर्स ने फैंस को एक बेहद बड़ा तोहफा देते हुए ये ऐलान किया है कि अब हैरी पॉटर पर एक टेलीविजन सीरीज भी रिलीज ले लिए तैयार है। वहीं एक बार फिर […]

Harry Potter Tv Series
inkhbar News
  • Last Updated: April 15, 2023 13:37:29 IST

मुंबई: हैरी पॉटर (Harry Potter) की दास्तान ना केवल बच्चों को बल्कि हर उम्र के लोगों को काफी पसंद है। इसी के चलते मेकर्स ने फैंस को एक बेहद बड़ा तोहफा देते हुए ये ऐलान किया है कि अब हैरी पॉटर पर एक टेलीविजन सीरीज भी रिलीज ले लिए तैयार है। वहीं एक बार फिर हैरी पॉटर अपनी जादुई छड़ी से लोगों पर अपना जादू बिखेरते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक इस टीवी सीरीज को एचबीओ मैक्स द्वारा बनाया जा रहा है। अब मेकर्स ने इसका एक टीजर भी हाल ही में ट्विटर पर शेयर किया गया है.

रिलीज हुआ टेलीविजन सीरीज का टीजर

दरअसल विश्वभर में हैरी पॉटर के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है, फिर चाहे वो फिल्म हो या फिर किताब। बता दें कि हैरी पॉटर की फिल्मों में जादू, प्यार, छल और फ्रेंडशिप की कहानी दिखाई गई है। जिसने हर उम्र के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। दर्शकों का हैरी पॉटर के प्रति इतना प्रेम देखते हुए मेकर्स ने लोगों को एक और नया सरप्राइज गिफ्ट दिया है। बताया जा रहा है कि बेहद जल्द इस पर एक टेलीविजन सीरीज बनकर तैयार होने वाली है। एक बार फिर हैरी पॉटर अपनी जादूई छड़ी के साथ जादू बिखेरते हुए दिखने वाले है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एचबीओ मैक्स इस टेलीविजन सीरीज को बना रहा है। जिसका टीजर अब सामने आ चुका है।

बता दें लेखिका जेके रोलिंग द्वारा लिखी गई मशहूर फंतासी नॉवेल हैरी पॉटर अब बेहद जल्द एक टेलीविजन सीरीज बनने जा रही है। अत्यधिक रोमांचक अपडेट का ऐलान मेकर्स द्वारा कल 12 अप्रैल को वार्नर ब्रदर्स और डिस्कवरी की प्रेस और निवेशकों के लिए प्रस्तुति के दौरान किया गया था। साथ ही अब इसका टीजर भी सामने आ गया है। एचबीओ के एक विशेष टीजर के रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तहलका मच गया है। इस सीरीज को देखने के लिए लोग बेहद एक्साइटेड हैं जो 23 मई को संयुक्त राज्य में लॉन्च होगी।

We Women Want में मंच पर बोली अलका लांबा, कहा- ‘आज सरकार के पास बहुमत लेकिन नियत नहीं’