Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ट्रडिशनल लुक में दिखीं हिना खान, येलो साडी में अभिनेत्री ने जीता फैंस का दिल

ट्रडिशनल लुक में दिखीं हिना खान, येलो साडी में अभिनेत्री ने जीता फैंस का दिल

मुंबई: हिना खान टेलीविजन इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। हिना ने अपने करियर की शुरुआत ये रिश्ता क्या कहलाता से की। उन्होंने लंबे समय तक इस सीरियल में काम किया और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। आए दिन हिना खान सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनके […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 19, 2022 22:17:33 IST

मुंबई: हिना खान टेलीविजन इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। हिना ने अपने करियर की शुरुआत ये रिश्ता क्या कहलाता से की। उन्होंने लंबे समय तक इस सीरियल में काम किया और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। आए दिन हिना खान सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनके नए लुक का इंतजार करते रहते हैं। अब जो पोस्ट अभिनेत्री ने शेयर किया है, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिना खान का पोस्ट

जो पोस्ट हिना खान ने शेयर किया है, उसमें वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। आपको बता दें, हिना खान येलो कलर की साडी में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बालों में गजरा लगाया हुआ है। इसके साथ ही मैचिंग एयरिंग्स कैरी की है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री कैमरे के सामने पोज करती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर हिना खान की तस्वीरें सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं फैंस भी अभिनेत्री के इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। ट्रेडिशनल लुक में हिना खान बहुत सुंदर लग रही हैं।

Inkhabar

Inkhabar

Inkhabar

अभिनेत्री की जर्नी

हिना खान पत्रकार बनना चाहती थी। अभिनेत्री ने एयर होस्टेस कोर्स के लिए भी आवेदन किया था, लेकिन मलेरिया होने की वजह से वह इसमें शामिल नहीं हुई। इसी बीच अभिनेत्री को एक्टिंग का ऑफर मिल गया। हिना खान ने 2009 में सीसीए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गुड़गांव से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की अपनी शिक्षा पूरी की।

हिना खान स्टार प्लस के अन्य धारावाहिक ‘सपना बाबुल का’, ‘बिदाई’, ‘चाँद छुपा बादल में’, और ‘मास्टरशेफ इंडिया कुकिंग शो-3’ में अतिथि की भूमिका में नजर आ चुकी है। हिना खान ने साल 2009 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ नाम के एक धारावाहिक से अपने करियर की शुरुआत की, जो काफी हिट भी रहा। ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान के ’ ‘अक्षरा’ के किरदार में नजर आई। इसके बाद हिना खान बिग बॉस-16 में भी नजर आ चुकी है। वहीं उनके लव लाइफ की बात करे तो वो रॉकी जायसवाल को डेट कर रही है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव