Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • गर्लफ्रेंड संग Yo Yo Honey Singh ने मनाया न्यू ईयर, नए साल को बताया- लव का सीजन

गर्लफ्रेंड संग Yo Yo Honey Singh ने मनाया न्यू ईयर, नए साल को बताया- लव का सीजन

नई दिल्ली: सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने नया साल का जश्न अपनी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ मनाया। इस खास मौके पर हनी ने टीना के साथ एक रोमांटिक वीडियो साझा कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस वीडियो में हनी सिंह अपनी लेडी लव टीना के लिए ‘मेरी जान…मेरी जान’ गाना […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: January 2, 2023 15:51:08 IST

नई दिल्ली: सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने नया साल का जश्न अपनी गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ मनाया। इस खास मौके पर हनी ने टीना के साथ एक रोमांटिक वीडियो साझा कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस वीडियो में हनी सिंह अपनी लेडी लव टीना के लिए ‘मेरी जान…मेरी जान’ गाना गाते हुएदिखें। वहीं टीना भी हनी पर जमकर प्यार लुटाती हुई नजर आईं।

वीडियो शेयर करते हुए लिखा प्यारा सा नोट

इस वीडियो को शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘सभी लवर्स के लिए हैप्पी न्यू ईयर। ये प्यार का सीजन है, नफरत का नहीं।’ हनी के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स सिंगर को न्यू ईयर की शुभकामनाएं देते हुए नजर आए।

इस गाने में नजर आ चुकी है गर्लफ्रेंड

टीना, हनी सिंह के नए गाने पेरिस का ट्रिप में दिखीं थी। पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के एक इवेंट में दोनों को साथ में देखा गया था। तब से दोनों के रिलेशनशिप की खबरे सुर्खियों में हैं। हालांकि हनी ने कुछ समय बाद अपने रिश्ते का ऐलान किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

हाल ही में हुआ था तलाक

पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और पत्नी शालिनी तलवार का तलाक की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हनी सिंह और शालिनी तलवार तकरीबन 17 साल तक रिलेशनशिप में रहे। डेट करने के बाद 23 जनवरी 2011 में दोनों ने शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और एक ही स्कूल में पड़ते थें।उनकी पत्नी ने शादी के 10 साल बाद हनी सिंह के खिलाफ डॉमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज किया था।

शालिनी के आरोप लगाने के बाद हनी सिंह ने 6 अगस्त, 2022 को सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया था। जिसमें उन्होंने इन सारे आरोपों को झूठ बताया था।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव