Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Honey Singh ने शाहरुख खान के नाम पर लूटी ऑडियंस, डॉक्यूमेंट्री में नहीं दिखी सच्चाई

Honey Singh ने शाहरुख खान के नाम पर लूटी ऑडियंस, डॉक्यूमेंट्री में नहीं दिखी सच्चाई

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री 'यो यो हनी सिंह : फेमस' उनकी जिंदगी की कहानी बयां करती है। डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की सफलता, संघर्ष और असफलताओं को दिखाया गया है। शुरुआत उनके अनदेखे वीडियो और तस्वीरों से होती है।

Honey Singh Documentary Film
inkhbar News
  • Last Updated: December 23, 2024 11:39:23 IST

मुंबई: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह : फेमस’ उनकी जिंदगी की कहानी बयां करती है। दिल्ली के करमपुरा इलाके के एक छोटे से घर से लेकर रैप की दुनिया के सुपरस्टार बनने तक का उनका सफर काफी है। हालांकि, इस डॉक्यूमेंट्री में उनकी जिंदगी के कई पहलुओं का ज़िक्र नहीं किया गया है, जिससे दर्शकों ये डॉक्यूमेंट्री अधूरी लग रही है. इसके साथ ही डॉक्यूमेंट्री में शाहरुख खान से जुड़ी कंट्रोवर्सी को भी उठाया गया है, जो की इसका सबसे चर्चित हिस्सा बन गया है.

डॉक्यूमेंट्री की कहानी

डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की सफलता, संघर्ष और असफलताओं को दिखाया गया है। शुरुआत उनके अनदेखे वीडियो और तस्वीरों से होती है। इसमें बताया गया है कि कैसे एक आम लड़का शोहरत के शिखर पर पहुंचा और फिर मानसिक स्वास्थ्य के कारण उस ऊंचाई से नीचे गिर गया। लेकिन डॉक्यूमेंट्री को देखकर ऐसा लगता है कि यह हनी सिंह की सिर्फ अच्छी बातें ही दिखाई गई हैं और उनकी ज़िंदगीं से जुड़े विवादित पहलुओं को छुआ तक नहीं गया है ।

 

मां के साथ इमोशनल पल

डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह के माता-पिता के साथ उनके रिश्ते और संघर्ष के पल भी दिखाए गए हैं, जो की दिल को छूते लेते हैं। वहीं फिल्म में हनी सिंह और उनकी मां के कुछ भावुक पलों को भी दिखाया गया है. हालांकि जब बात उनके विवादित गानों, ड्रग्स की आती है तो डॉक्यूमेंट्री में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा। बता दें हनी सिंह ने खुद कई बार कहा है कि उनके गाने विवादित नहीं थे. हालांकि उनके कई भद्दे गानों को लेकर सवाल उठते रहे हैं, जिन्हें डॉक्यूमेंट्री में नजरअंदाज किया गया है।

क्या कमी रह गई

डॉक्यूमेंट्री में उनकी निजी जिंदगी के विवादों, जैसे उनकी पत्नी से जुड़े मुद्दे या ‘शाहरुख खान ने थप्पड़ मारा’ जैसी चर्चित अफवाहों पर एकतरफा बात ही गई है। शाहरुख और उनकी पत्नी लोगों की बात भी अगर इसमें रखी जाती तो डॉक्यूमेंट्री का वजन बढ़ सकता था. वहीं अगर आप हनी सिंह के फैन हैं, तो यह डॉक्यूमेंट्री आपको जरूर पसंद आएगी। लेकिन अगर आप उनकी जिंदगी को गहराई से समझना चाहते हैं, तो यह डॉक्यूमेंट्री अधूरी लग सकती है।

ये भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी संग हुई स्पॉट ऐश्वर्या, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए निकली ?