Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • नेटफ्लिक्स पर आएगी नज़र हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री फिल्म, होंगे ये बड़े खुलासे

नेटफ्लिक्स पर आएगी नज़र हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री फिल्म, होंगे ये बड़े खुलासे

दुनियाभर मशहूर रैपर हनी सिंह के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हनी सिंह पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'यो यो हनी सिंह फेमस' की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है.

honey singh documentary release date
inkhbar News
  • Last Updated: December 6, 2024 18:24:44 IST

नई दिल्ली: दुनियाभर मशहूर रैपर हनी सिंह के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें हाल ही में हनी सिंह पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह फेमस’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस डॉक्यूमेंट्री की अनाउंसमेंट 2023 में की गई थी. वहीं अब लगभग एक साल के इंतज़ार के बाद इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान बताया गया है कि यह डॉक्यूमेंट्री 20 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

नेटफ्लिक्स ने किया पोस्ट

नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की अनाउंसमेंट की है. पोस्ट में हनी सिंह माइक्रोफोन के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं कैप्शन में लिखा है कि आप नाम जानते हैं, लेकिन उसकी कहानी नहीं। गवाह बनिए उस दिग्गज के सफर के, जिसने भारतीय संगीत को हमेशा के लिए बदल दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

गुनीत मोंगा ने किया प्रोड्यूस

इस डॉक्यूमेंट्री को मोजेज सिंह ने निर्देशित किया है और इसे ऑस्कर विजेता प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है. गुनीत मोंगा ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ के लिए ऑस्कर जीत चुकी हैं। डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की जिंदगी के उतार-चढ़ाव, संघर्ष और उनकी सफलता के पीछे की कहानी को बयां किया जाएगा।

हनी सिंह का सफर

हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में की थी। उनका पहला पंजाबी म्यूजिक एल्बम ‘पेशी’ रिलीज हुआ था। वहीं हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्होंने 2011 में कदम रखा था। इसके बाद रैपर को गाना ‘शकल पे मत जा’ गाने काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. रैप की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले हनी सिंह ने पंजाबी, हिंदी, गुजराती और तमिल में भी कई हिट गाने दिए हैं। वहीं अब उम्मीद है कि फैंस को इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए हनी सिंह की ज़िंदगी के कुछ अनसुने किस्से देखने को मिलेंगे। अब देखना ये होगा कि यह डॉक्यूमेंट्री दर्शकों का दिल जीत पाएगी या नहीं।

ये भी पढ़ें: Sunny Deol का फिर दिखेगा दमदार एक्शन, जाट का टीज़र हुआ आउट