नई दिल्ली। अभिनेत्री शाजान पदमसी ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। वह हाउसफुल-2 में नजर आई थीं। शाजान ने अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आशीष कनकिया से शादी रचाई। दोनों 5 जून को शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में परिवार के सदस्य और करीबी लोग शामिल हुए थे। शाजान पदमसी ने हाउसफुल-2 और दिल तो बच्चा है जी जैसी फिल्मों में काम किया है। शाजान के पति आशीष पेशे से एक बड़े बिजनेसमैन हैं।
शाजान पदमसी की शादी में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग शामिल हुए। फिलहाल दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिकपुष्टि नहीं की है। साथ ही शादी की न ही कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शादी की पहली झलक सामने आई है। शाजान पदमसी और आशीष कनकिया की शादी का जश्न 2 दिनों तक चला था। इन 2 दिनों के समारोह में दुल्हा-दुल्हन ने जमकर डांस और मस्ती की। शाजान पदमसी और आशीष की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है। जानकारी के अनुसार, शादी के बाद रिसेप्शन का आयोजन 7 जून को किया जाएगा।
शाजान पदमसी ने शादी के दिन आइवरी लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं। वहीं दूल्हे राजा आशीष ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। शाजान और आशीष कनकिया की रोका सेरेमनी जनवरी 2025 में हुई थी। तब एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अपने एक इंटरव्यू में शाजान ने बताया था कि वह पल उनके लिए कितना खास और शानदार था। शाजान ने कहा था कि ‘आशीष का परिवार इतना प्यारा है और मुझे इतने प्यार से स्वीकारा है कि विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। हम दोनों एक-दूसरे को केवल दो साल से जानते हैं। यह बहुत ही खास दिन था। एक इंसान, जिसे मैं सबसे ज्यादा याद करती हूं, वह हैं मेरे पापा। काश वह मेरे साथ होते और मेरे साथ इस पलों में मौजूद होते। वह बहुत खुश होते और उन्हें गर्व होता।’
View this post on Instagram
ये भी पढ़े