Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रोशन फैमिली में हुआ निधन, ऋतिक का रो रो कर बुरा हाल

रोशन फैमिली में हुआ निधन, ऋतिक का रो रो कर बुरा हाल

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड जगत में अपनी एक पहचान बनाई हैं। उनके डांस के हर तरफ चर्चे होते हैं। लेकिन रोशन परिवार के घर से दुखद खबर सामने आयी हैं। ऋतिक की नानी पद्मा रानी ओम प्रकाश का निधन हो गया हैं। उन्होंने 91 साल की उम्र में […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 17, 2022 16:35:07 IST

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड जगत में अपनी एक पहचान बनाई हैं। उनके डांस के हर तरफ चर्चे होते हैं। लेकिन रोशन परिवार के घर से दुखद खबर सामने आयी हैं। ऋतिक की नानी पद्मा रानी ओम प्रकाश का निधन हो गया हैं। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
उम्र संबंधित समस्याओं की वजह से पद्मा काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। रात तीन बजे के आस-पास उनका नींद में ही निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में हुआ।

कोन थीं पद्मा

पद्मा फेमस प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दिवंगत जे ओम प्रकाश की वाइफ थीं। जे ओम प्रकाश ने फिल्म ‘आप की कसम’ में डायरेक्शन कर सिनेमा में कदम रखा था। जे ओम प्रकाश ने बॉलीवुड में कई फिल्मों को डायरेक्ट किया, जैसे ‘अपना बना लो’, ‘अपनापन’, ‘आशा’, ‘अर्पण’, ‘आदमी खिलौना है’। 7 अगस्त 2019 में 93 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा बोल दिया था।

 

रोशन फैमिली के साथ रहती थीं पद्मा

जे ओम प्रकाश के निधन के बाद पद्मा अपनी बेटी पिंकी रोशन और उनकी फैमिली के साथ उनके घर पर उनके साथ रहती थीं। पिंकी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मां के साथ फोटोज शेयर करती थीं। वहीं ऋतिक भी अपने नाना और नानी दोनों से बहुत करीब थे।

ऋतिक की अपकमिंग फिल्में

ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वेधा के तौर पर ऋतिक का फर्स्ट लुक उनके बर्थडे पर लॉन्च किया गया। फिल्म में सैफ अली खान, राधिका आप्टे और रोहित सर्फ भी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में 30 सितम्बर 2022 को रिलीज होने जा रही हैं। इसके अलावा उनके पास ‘फाइटर’ और ‘कृष 4’ जैसी फिल्में भी हैं ।

 

 

दिल्ली मेट्रो: ब्लू लाइन सेवाएं प्रभावित, द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सर्विस में देरी