Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अगर अनिल कपूर बीवी सुनीता की ये शर्त नहीं मानते तो रह जाते उम्रभर कुंवारे

अगर अनिल कपूर बीवी सुनीता की ये शर्त नहीं मानते तो रह जाते उम्रभर कुंवारे

नई दिल्ली : भारतीय सिनेमा के एवर ग्रीन स्टार अनिल कपूर 80 के दशक से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। वे इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। अनिल ने साल 1984 में सुनीता के साथ शादी की थी। ये बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। अनिल कपूर की शादी को […]

Anil Kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: October 9, 2024 15:50:38 IST

नई दिल्ली : भारतीय सिनेमा के एवर ग्रीन स्टार अनिल कपूर 80 के दशक से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। वे इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। अनिल ने साल 1984 में सुनीता के साथ शादी की थी। ये बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। अनिल कपूर की शादी को इतने साल हो गए हैं और आज भी इस कपल के बीच पहले जितना ही प्यार है। अनिल कपूर की शादी का एक मजेदार किस्सा है जो उन्होंने खुद एक बार सुनाया था।

अनिल बंधे इस शर्त में

अनिल कपूर ने बताया था कि शादी से पहले सुनीता जॉब करती थीं। उन्होंने अनिल से पहले ही कह दिया था कि वे शादी में अपने माता-पिता से पैसे या गहने नहीं लेंगी। सुनीता ने कहा था- ‘शादी के बाद अगर मैं तुम्हारे घर आऊंगी तो एक जोड़ी कपड़े पहनकर आऊंगी। मैं अपने साथ कोई भी गहना नहीं लाऊंगी। मुझे जो भी चाहिए, तुम मेरे लिए खरीद देना ।’ अनिल कपूर ने बताया था कि सुनीता ने उन्हें अब तक सिर्फ एक अंगूठी दी है।

आपको बता दें कि अनिल कपूर और सुनीता की शादी को 40 साल पूरे हो गए हैं। इस साल दोनों ने अपनी 40वीं सालगिरह मनाई। शादी से पहले अनिल और सुनीता ने 11 साल तक डेट किया। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली।

 

यह  भी पढ़ें ;-

ब्रा पहन कर पिता के सामने आई आनन्या पांडे की बहन, चिक्की पांडे ने कहा क्या तुम…,देखें वीडियो