Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Indian idol Season 12: इंडियन आइडल के चर्चित कलाकार इस शो में एक बार फिर से साथ मे नजर आएंगे।

Indian idol Season 12: इंडियन आइडल के चर्चित कलाकार इस शो में एक बार फिर से साथ मे नजर आएंगे।

Pawandeep Rajan And Arunita Kanjilal नई दिल्ली : इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन और अरुणिता कंजीलाल एक बार फिर से साथ में नजर आने वाले है। फेन्स को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद है। इनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी हैं। इंडियन आइडल शो के बाद एक-बार फिर से दोनों […]

Pawandeep And Arunita Kanjilal
inkhbar News
  • Last Updated: January 18, 2022 10:51:44 IST

Pawandeep Rajan And Arunita Kanjilal

नई दिल्ली : इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन और अरुणिता कंजीलाल एक बार फिर से साथ में नजर आने वाले है। फेन्स को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद है। इनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी हैं। इंडियन आइडल शो के बाद एक-बार फिर से दोनों छोटे परदे पर एक-साथ एक ही मंच पर गाते हुए नजर आने वाले हैं।

अरुणिता कंजीलाल और पवनदीप राजन इस छोटे परदे पर नजर आएंगे

इंडियन आइडल सीजन 12 अरुणिता कंजीलाल और पवनदीप राजन की जोड़ी को फैंस को बहुत पसंद आई थी। ऐसे में अब इन दोनों के फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं। इंडियन आइडल शो के बाद एक-बार फिर से दोनों छोटे परदे पर एक-साथ मंच पर नजर आने वाले हैं। इंडियन आइडल शो के बाद सोनी टीवी आने वाला अपना नया सिंगिंग शो ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ शुरू होने जा रहा है, जिसकी जानकारी सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अरुणिता और पवनदीप सहित इंडियन आइडल 12 के कुछ कंटेस्टेंट की फोटो शेयर की।

Inkhabar

सुपरस्टार सिंगिंग 2 के ऑडिशन शुरू हो गए

इस रियलिटी सिंगिंग शो ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ की जानकारी के साथ ही सोनी टीवी ने कैप्शन में कहा कि इस रियलिटी सिंगिंग शो के ऑडिशन की शुरुआत हो चुकी है। इस रियलिटी शो में 15 साल से कम उम्र के बच्चे गाना गाते नजर आएंगे। अपने इस नए शो की जानकारी देते हुए साथ में सोनी ने लिखा, ‘क्या आप बनना चाहते हैं सुपरस्टार सिंगिंग का कल? अगर आपकी भी उम्र है 15 साल से कम है तो आप इस शो का हिस्सा बन सकते है, तो अभी ऑडिशन के लिए अपनी गाने की वीडियो हमें भेजे।

Inkhabar

इस शो के कैप्टन होंगे अरुणिता और पवनदीप

रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 2 में अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन कैप्टन होंगे। इन दोनों कलाकार को एक-एक टीम दे दी जाएगी, जिसकी जिम्मेदार उन दोनों पर होंगी। इन दोनों के अलावा शो में और भी कलाकार मोहम्मद दानिश, सायली कांबले और सलमान अली में कैप्टन के रूप में दिखाई देने वाले है। हालांकि इस शो का कब ऑन-एयर होगा और इस शो में कौन-कौन जज होंगे इसके बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई।

Inkhabar

इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन

इंडियन आइडल शो के अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन ‘इंडियन आइडल’ के सीजन 12 में दोनों ही कंटेस्टेंट्स बने थे। शो में इन दोनों के गानों में जुगलबंदी के साथ-साथ फैंस ने मंच पर दोनों कंटेस्टेंट्स की रोमांटिक केमिस्ट्री को भी देखा था। इंडियन आइडल 12 के विनर रहे पवनदीप राजन। शो खत्म होने के बाद भी दोनों साथ में समय बिताते नजर आये थे। दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है।

Inkhabar

यह भी पढ़ें :

Dhanush Announce Sepration His Wife Aishwarya :18 साल बाद टूटा रजनीकांत की बेटी और उनके दामाद का रिश्ता ।

Up election 2022 Names of BJP Candidates Decided : तीसरे व चौथे चरण के भाजपा प्रत्याशियों के नाम तय, आज फाइनल मुहर लगाएंगे जेपी नड्डा