Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ‘इंसाफ नहीं साफ करने आया हूं…’ रिलीज हुआ सिकंदर का टीजर

‘इंसाफ नहीं साफ करने आया हूं…’ रिलीज हुआ सिकंदर का टीजर

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, क्योंकि फिल्म ईद पर रिलीज होगी। लेकिन आज यानी गुरुवार को फैंस को तोहफा जरूर मिल गया है। 'सिकंदर' का टीजर रिलीज हो गया है।

Salman Khan film Sikandar Teaser
inkhbar News
  • Last Updated: February 27, 2025 16:50:28 IST

नई दिल्ली: सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, ‘दिलों पर राज करने वाले को आज सिकंदर कहते हैं।’ टीजर की शुरुआत में सलमान खान की आवाज सुनाई देती है, ‘दादी ने नाम सिकंदर रखा था। दादा ने नाम संजय रखा और लोग मुझे राजा साहब कहते हैं।’ इसके बाद एक और आवाज सुनाई देती है, ‘खुद को बहुत बड़ा सिकंदर समझता है। इंसाफ दिलायेगा तू ‘? सलमान कहते हैं, ‘मैं इंसाफ मांगने नहीं, साफ करने आया हूं। कायदे में रहो… फायदे में रहो वर्ना शमशान या कब्रिस्तान में रहो।

टिपिकल गर्लफ्रेंड स्टाइल

टीजर में सलमान खान एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वह अपने चिरपरिचित अंदाज में दुश्मनों को परास्त करते नजर आ रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे वह हमेशा स्क्रीन पर नजर आते हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। पूरे टीजर में रश्मिका दो से तीन बार नजर आती हैं। वह टिपिकल हीरोइन स्टाइल में हैं। वह सिर्फ एक जगह बोलती नजर आती हैं। वह सलमान से पूछती हैं, ‘आप अपने दुश्मनों के बीच कितने पॉपुलर हैं।’ हालांकि, अपनी पिछली फिल्मों में पत्नी के रोल में साड़ी पहने नजर आने वाली रश्मिका का इस बार थोड़ा अलग लुक है। किरदार की पूरी तस्वीर फिल्म में ही साफ हो पाएगी।

 

 

टीजर में दमदार डायलॉग्स

1 मिनट 21 सेकंड के टीजर में सलमान खान अपने दुश्मनों को धूल चटाते नजर आ रहे हैं। इस टीजर में सलमान के भारी भरकम डायलॉग्स भी मौजूद हैं। 1.21 मिनट के इस टीजर में 6 धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस हैं। वहीं, सलमान खान के 5 दमदार डायलॉग्स लोगों का दिल जीत रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में 2 ग्रैंड डांस नंबर्स की झलक भी दिखाई गई है।