Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • इरा और नुपूर की हो गई सगाई, वायरल हो रही है वीडियो

इरा और नुपूर की हो गई सगाई, वायरल हो रही है वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान वैसे तो सुर्ख़ियों में रहते ही हैं। वहीं अब उनकी बेटी इरा खान की सगाई हो गई है। दरअसल, इरा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे से सगाई कर ली है। इससे पहले दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अब दोनों की सगाई की […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 18, 2022 20:49:21 IST

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान वैसे तो सुर्ख़ियों में रहते ही हैं। वहीं अब उनकी बेटी इरा खान की सगाई हो गई है। दरअसल, इरा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे से सगाई कर ली है। इससे पहले दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अब दोनों की सगाई की वीडियो वायरल हो रही है। इरा और नुपूर की सगाई मुंबई में हुई ।हाल ही में पिता और परिवार की मौजूदगी में इरा खान ने अपने प्रेमी नुपूर शिखरे संग मुंबई में सगाई की।

सगाई का वीडियो वायरल

इरा और नुपूर की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी इरा की इंगेजमेंट वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रही है। इरा की सगाई का फंक्शन काफी निजी रहा, जिसमें सिर्फ उनका परिवार और उनके करीबी लोग शामिल हुए थे। इस दौरान इरा पिंक गाउन में नजर आई। इस वीडियो में ऑफ शोल्डर लॉन्ग गाउन के साथ सिंपल पर्ल ज्वेलरी में इरा की ख़ूबसूरती देखने लायक है। वहीं बात करे नुपूर शिखरे की तो वो भी ब्लैक एंड व्हाइट सूट में काफी अच्छे लग रहे थे। सगाई के मौके पर दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए काफी खुश दिखें।

आमिर खान का लुक

अपनी बेटी की सगाई के मौके पर आमिर खान सफेद कुर्ते और पायजामे में हमेशा की तरह कूल लग रहे थे। लेकिन उनका ये अंदाज काफी अलग था, जिसे देख कर उनके फैंस भी चौंक गए। आमिर खान और मंसूर खान के अलावा इस फंक्शन पर इरा खान के भाई और एक्टर इमरान खान भी नजर आए।
कौन हैं मंगेतर नुपूर ?

नुपूर शिखरे एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। उनकी उम्र 35 साल हैं। इसके अलावा वो स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर भी रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आमिर खान के साथ-साथ सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दी है। उन्हें फिटनेस एक्सपर्ट और कंसल्टेंट के रूप में भी पहचाना जाता है। नुपुर फिटनेस ट्रेनर होने के साथ- साथ एक अच्छे डांसर है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव