Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बेटी इरा की सगाई में पापा आमिर खान ने किया जमकर डांस, वायरल हुआ वीडियो

बेटी इरा की सगाई में पापा आमिर खान ने किया जमकर डांस, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान वैसे तो सुर्ख़ियों में रहते ही हैं। वहीं बीते दिन उनकी बेटी इरा खान की सगाई हो गई। दरअसल, इरा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे से सगाई कर ली है। इससे पहले दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अब दोनों की सगाई की […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 19, 2022 16:04:33 IST

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान वैसे तो सुर्ख़ियों में रहते ही हैं। वहीं बीते दिन उनकी बेटी इरा खान की सगाई हो गई। दरअसल, इरा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे से सगाई कर ली है। इससे पहले दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अब दोनों की सगाई की वीडियो वायरल हो रही है। हाल ही में पिता और परिवार की मौजूदगी में इरा खान ने अपने प्रेमी नुपूर शिखरे संग मुंबई में सगाई की। अब बेटी के सगाई में पिता आमिर खान का डांस जमकर वायरल हो रहा है। फैंस भी इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं।

https://akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/images/story/202211/ira_aamir_dance-sixteen_nine.jpg?size=948:533

आमिर खान का डांस

आमिर खान अपनी बेटी की सगाई के फंक्शन में व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आए। बेटी की सगाई की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। इस वीडियो में सारे गेस्ट नीचे खड़े हुए दिख रहे हैं वहीं आमिर खान एक शख्स के साथ फ्लोर पर खूब डांस कर रहे हैं। इस दौरान उनकी बेटी इरा खान भी पापा को चीयर करती हुई नजर आ रही हैं। आमिर खान के इस अंदाज को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सगाई का वीडियो वायरल

इरा और नुपूर की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी इरा की इंगेजमेंट वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रही है। इरा की सगाई का फंक्शन काफी निजी रहा, जिसमें सिर्फ उनका परिवार और उनके करीबी लोग शामिल हुए थे। इस दौरान इरा पिंक गाउन में नजर आई। इस वीडियो में ऑफ शोल्डर लॉन्ग गाउन के साथ सिंपल पर्ल ज्वेलरी में इरा की ख़ूबसूरती देखने लायक है। वहीं बात करे नुपूर शिखरे की तो वो भी ब्लैक एंड व्हाइट सूट में काफी अच्छे लग रहे थे। सगाई के मौके पर दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए काफी खुश दिखें।

कौन हैं मंगेतर नुपूर ?

नुपूर शिखरे एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। उनकी उम्र 35 साल हैं। इसके अलावा वो स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर भी रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आमिर खान के साथ-साथ सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दी है। उन्हें फिटनेस एक्सपर्ट और कंसल्टेंट के रूप में भी पहचाना जाता है। नुपुर फिटनेस ट्रेनर होने के साथ- साथ एक अच्छे डांसर है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव