Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Ira Khan engaged: सगाई में पहुंची आमिर की दोनों पत्नियां, फातिमा को भी किया इनवाइट

Ira Khan engaged: सगाई में पहुंची आमिर की दोनों पत्नियां, फातिमा को भी किया इनवाइट

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान वैसे तो सुर्ख़ियों में रहते ही हैं। वहीं अब उनकी बेटी इरा खान की सगाई हो गई है। दरअसल, इरा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे से सगाई कर ली है। इससे पहले दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अब दोनों की सगाई की […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 18, 2022 22:33:57 IST

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान वैसे तो सुर्ख़ियों में रहते ही हैं। वहीं अब उनकी बेटी इरा खान की सगाई हो गई है। दरअसल, इरा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे से सगाई कर ली है। इससे पहले दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अब दोनों की सगाई की वीडियो वायरल हो रही है। हाल ही में पिता और परिवार की मौजूदगी में इरा खान ने अपने प्रेमी नुपूर शिखरे संग मुंबई में सगाई की।

Inkhabar

फातिमा भी आई नजर

इरा के सगाई के फंक्शन में आमिर खान और पहली पत्नी रीना दत्ता भी नजर आईं। इसके अलावा आमिर की एक्स वाइफ किरण रॉव भी इस सेरेमनी का हिस्सा रही। इरा के सगाई में इमरान खान, मंसूर खान , फातिमा सना शेख, आशुतोष गोवारिकर ने भी शिरकत दी। । इरा की सगाई का फंक्शन काफी प्राइवेट रहा, जिसमें सिर्फ उनका परिवार और उनके करीबी लोग शामिल हुए थे। आपको बता दें, फातिमा और आमिर के रिलेशनशिप की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी। हालांकि दोनों की तरफ से कभी भी एक्सेप्ट नहीं किया गया। फातिमा फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने आमिर की बेटी का किरदार निभाया था।

Inkhabar

आमिर खान का लुक

अपनी बेटी की सगाई के मौके पर आमिर खान सफेद कुर्ते और पायजामे में हमेशा की तरह कूल लग रहे थे। लेकिन उनका ये अंदाज काफी अलग था, जिसे देख कर उनके फैंस भी चौंक गए।

कौन हैं मंगेतर नुपूर ?

नुपूर शिखरे एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। उनकी उम्र 35 साल हैं। इसके अलावा वो स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर भी रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आमिर खान के साथ-साथ सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दी है। उन्हें फिटनेस एक्सपर्ट और कंसल्टेंट के रूप में भी पहचाना जाता है। नुपुर फिटनेस ट्रेनर होने के साथ- साथ एक अच्छे डांसर है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव